लाइफ स्टाइल

क्यों होते है पति- पत्नियों के बीच झगड़े

Apurva Srivastav
20 Feb 2023 2:05 PM GMT
क्यों होते है पति- पत्नियों के बीच झगड़े
x
शादी के कुछ समय बाद देखा जाता है कि पति अपने साथी से अलग रहने लगता है
शादीशुदा जिंदगी में झगड़े होना एक आम बात है। लेकिन आजकल के रिश्ते काफी समय तक चलते नहीं और तलाक तक की नौबत आ जाती है। पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का बंधन माना जाता हैं, लेकिन इसे खत्म करने में कपल्स एक पल भी नहीं सोचते। आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो अपनी पत्नी के रोज-रोज के झगड़ों से परेशान है। वह जब भी ऑफिस से आते हैं तो उनकी पत्नी से उनकी बहस होती है। वह उनके साथ चिड़चिड़े स्वभाव के साथ बात करती है। उनपर गुस्सा करती है, उनकी बात नहीं मानती जैसी कई समस्याएं है जिससे परेशान होकर पति- पत्नियों के बीच झगड़े होते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपकी पत्नी के चिड़चिड़ेपन का कारण क्या है। आखिर वह आपसे ऐसे क्यों बात कर रही हैं। दरअसल दो लोगों के बीच रिश्ता तब खराब होता है जब वह एक दूसरे को ताने देना शुरू कर देते हैं। जब किसी एक बात पर वह एक दूसरे को सुनाते हैं, ताने मारते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारण बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़नें के बाद आपको समझ आएगा कि आप कहां गलती कर रहे हैं। इससे आपका रिश्ता भी बचेगा और आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी बीतेगी।
1 . सरप्राइज़ नहीं देना
पत्नियां इस बात से सहमत होती है कि हर दिन कोई भी पति तोहफे या सरप्राइन नहीं दे सकता है। लेकिन शादी के पहले के कुछ समय बाद ही पति का पूरी तरह से बदल जाना पत्नि के साथ झगड़े का कारण बन जाता है। ऐसी स्थिती में महिलाओं को लगने लगता है उनका साथी अब बदल गया है। उसे अब उसमें इंट्रस्ट नहीं आता। जिससे महिलाएं अपने साथी से झगड़ती है।
2- छुट्टी नहीं लेना
पत्नियों को अक्सर यह शिकायत करते हुए देखा जाता है कि उनका पति कभी उनके लिए छुट्टी नहीं लेता है। इतनी छोटी सी बात आपके रिश्ते में कलह का कारण भी बन सकती है। इसलिए समय-समय पर साथी को अच्छा फील करवाने के लिए छुट्टी लेनी चाहिए।
3- रोमांस का खत्म होना
शादी के कुछ समय बाद देखा जाता है कि पति अपने साथी से अलग रहने लगता है। ऐसा तब देखा जाता है जब वह माता-पिता बन जाते हैं। जाहिर है कि रोमांस में कमी आती है। लेकिन कभी भी इसे खत्म न होने दें। क्योंकि यह मनमुटाव का कारण बनता है। क्योंकि महिलाएं कभी नहीं चाहेंगी कि उनका साथी बच्चे होने के बाद बदल जाए। महिलाएं अपने साथी से केवल प्यार की उम्मीद करती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बीच झगड़े न हों तो कम से कम हल्के फुल्के रोमांस की गुंजाईश ज़रूर रखें।
4-घर में सामान सही जगह पर न रखना
अक्सर हर घर में यह आम समस्या देखी जाती है। पत्नियों द्वारा इस बात के लिए टोका जाता है कि चीज़ों को सही जगह पर रखें। ऐसा नहीं होने पर दोनों के बीच झगड़े होते हैं। टोकने से परेशान होने पर रिश्ते में तालमेल सही नहीं बैठ पाता है। इसलिए ऐसे वक्त पर एक दूसरे से बहस करने के बजाए एक दूसरे का हाथ बटाएं। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार बढ़ता है।
5-ईगो की समस्या होना
पति-पत्नी के बीच झगड़े के पीछे सबसे बड़ा कारण अहंकार (ईगो) भी होता है। क्योंकि कोई समझौता और बलिदान देना पसंद नहीं करता है। इसलिए किसी भी झगड़े के बाद मिलकर बात को समझने की कोशिश करें। इससे पति-पत्नी का जीवन बेहतर बनता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story