लाइफ स्टाइल

सफेद प्लास्टिक कुर्सी हो गई पीली,इन घरेलू नुस्के से करें साफ, नये जैसे चमकेंगी

Ashish verma
14 Aug 2026 12:39 PM IST
सफेद प्लास्टिक कुर्सी हो गई पीली,इन घरेलू नुस्के से करें साफ, नये जैसे चमकेंगी
x

Lifestyle : पीली पड़ी सफेद प्लास्टिक कुर्सियों को ऐसे करें फिर से चमकदार, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां घर, बालकनी और गार्डन की खूबसूरती बढ़ाती हैं, लेकिन समय के साथ धूप, धूल और लगातार इस्तेमाल की वजह से इनका रंग फीका पड़ने लगता है। धीरे-धीरे कुर्सियां पीली और पुरानी दिखने लगती हैं। कई बार साधारण साबुन या डिटर्जेंट से भी इनका पीलापन दूर नहीं होता। ऐसे में नई कुर्सियां खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप पुरानी प्लास्टिक कुर्सियों को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं।

1. बेकिंग सोडा और नींबू से हटाएं जिद्दी पीलापन

प्लास्टिक कुर्सियों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और नींबू काफी असरदार माने जाते हैं। इसके लिए 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा में आधे नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को कुर्सी के पीले हिस्सों पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें। इससे कुर्सी की खोई चमक वापस आ सकती है।

2. सिरका और डिशवॉश से करें सफाई

सफेद सिरका प्लास्टिक पर जमी गंदगी और पीलेपन को हटाने में मददगार होता है। इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक कप सफेद सिरका और दो चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। अब इस घोल से स्पंज की मदद से पूरी कुर्सी को साफ करें। करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे कुर्सी पर जमा धूल और दाग आसानी से हट जाएंगे।

3. ज्यादा पीलेपन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल

अगर प्लास्टिक कुर्सी का रंग काफी ज्यादा पीला हो गया है तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड मददगार हो सकता है। इसके लिए कपड़े या कॉटन को हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भिगोकर पीले हिस्सों पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें।

4. टूथपेस्ट से भी लौट सकती है चमक

सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल प्लास्टिक कुर्सियों की सफाई के लिए भी किया जा सकता है। कुर्सी के पीले हिस्से पर टूथपेस्ट लगाकर करीब 5 मिनट तक स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे कुर्सी पहले जैसी साफ दिखाई देने लगेगी।

Next Story