- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- साइनस के मरीज किन...
x
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है।
प्रदूषण, संक्रमण, नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाने से साइनस की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है। साथ ही बुखार भी आता है। वहीं, सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके अलावा, नाक से कफ का स्त्राव होता है। लंबे समय तक साइनस से पीड़ित रहना सेहत के लिए सही नहीं है। जिन लोगों को साइनस की समस्या लंबे समय तक रहती है। उन्हें नाक का ऑपरेशन भी कराना पड़ता है। इसके लिए लापरवाही बिल्कुल न बरतें। डॉक्टर से संपर्क कर समुचित उपचार कराएं। वहीं, डाइट पर विशेष ध्यान दें। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी साइनस के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि साइनस में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-
प्याज खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है। आसान शब्दों में कहें तो साइनस के मरीजों को प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज में आवश्यक पोषक तत्व क्वेरसेटिन पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व बदलते मौसम में होने वाली संक्रामक रोगों को दूर करने में सहायक होता है। खासकर, सर्दी खांसी में तत्काल आराम दिलाता है। प्याज खाने से साइनस में भी आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें।
लहसुन का सेवन करें
सर्दी, खांसी और जुकाम में लहसुन के सेवन से तुरंत आराम मिलता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, साइनस में भी लहसुन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से साइनस में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना लहसुन का सेवन करें। आप चाहे तो रोजाना खाली पेट लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी रिच फूड्स का सेवन करें
विटामिन-सी रिच फूड्स खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दी, खांसी, बार-बार छींक आने का मुख्य कारण हिस्टामिन में बढ़ोत्तरी है। विटामिन-सी चीजों के खाने से हिस्टामिन के उत्पादन पर लगाम लगता है। इसके लिए मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
किन चीजों से करें परहेज
साइनस के मरीजों को चीनी, दूध, दूध से बनी चीजें, तली-भुनी चीजें और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से साइनस की समस्या बढ़ती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav
Next Story