लाइफ स्टाइल

टोमैटो फ्लू क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

HARRY
7 May 2023 5:02 PM GMT
टोमैटो फ्लू क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
x
फ्लू या टमाटर फ्लू का नाम जुड़ गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | use, Symptoms, Treatment in Hindi: टोमैटो फ्लू सुनने में भले ही खतरनाक नहीं लग रहा हो लेकिन यह बुखार वाकई खतरनाक है। कोरोना महामारी के प्रकोप से अभी मुक्ति नहीं मिली कि अलग अलग बीमारियां फिर शुरू हो गई हैं। इसी बीमारियों में अब नया नाम टोमैटो फ्लू या टमाटर फ्लू का नाम जुड़ गया है।

टोमैटो फ्लू बुखार दक्षिण भारत के केरल से भारत में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। यह बच्चों में होने वाला एक संक्रामक (Contagious) बीमारी है। यह वायरस से होने वाली बीमारी है जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनती है। बच्चों के शरीर पर छाले, फफोले हो जाते हैं जो बढ़कर टमाटर जैसे बड़े और लाल हो जाते हैं। इसलिए इसे टोमैटो फ्लू या टमाटर फ्लू कहा गया है। इस लेख में हम इस बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव, इलाज के बारे में बात करेंगे।

टोमैटो फ्लू क्या है? What is Tomato Flu?

Table of Contents

टोमैटो फ्लू क्या है? What is Tomato Flu?

टोमैटो फ्लू के भारत में केस (Tomato Flu Cases in India)

टोमैटो फ्लू के कारण क्या हैं? What are the Causes of Tomato Flu?

टोमैटो फ्लू के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Tomato Flu?

कुछ मरीजों में ये खतरनाक लक्षण भी दिखे हैं:

टोमैटो फ्लू के इलाज क्या है?(Treatment of Tomato Flu)

टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) से निम्न तरीके से बचाव किया जा सकता है:

टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर क्या करें?

FAQ:

टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) क्या है?

टोमैटो फ्लू किस वायरस से होता है?

टोमैटो फ्लू का इलाज है?

टोमैटो फ्लू का वैक्सीन है?

टोमैटो फ्लू कहां से शुरू हुआ?

अन्य पढ़ें:

टोमैटो फ्लू पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली एक वायरल बीमारी है। यह एक संक्रामक (Contagious) बीमारी है। मतलब एक मरीज के संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों में भी यह फैलता है। इस बीमारी में मरीज के शरीर पर अनेक दानें, छाले, चकत्ते हो जाते हैं। रोगी में निर्जलीकरण, जलन की समस्या होती है। देखते देखते छाले टमाटर जैसे बड़े बड़े और लाल हो जाते हैं। यह स्थिति बच्चों के लिए काफी कष्टदायक होती है।

कुछ वैज्ञानिक के अनुसार टोमैटो बुखार का प्रेरक एजेंट डेंगू और चिकनगुनिया वायरल बुखार से संबंधित है। डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज में ये बीमारी होने की अधिक संभावना होती है। The Lancet की इस बीमारी पर किए गए रिसर्च के अनुसार इसके शिकार अधिकतर पांच साल के बच्चे हो रहे हैं। लेकिन इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड एडल्ट यानी जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनमें भी इसके हाथ, पैर और मुंह वाले वेरिएंट फैल सकते हैं।

टोमैटो फ्लू के भारत में केस (Tomato Flu Cases in India)

अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार टोमैटो फ्लू का पहला केस केरल में सामने आने के बाद कुल 82 केस सामने आए हैं। अब तक इसके अधिकतर कैसे पांच साल के बच्चे में सामने आए हैं।

टोमैटो फ्लू के कारण क्या हैं? What are the Causes of Tomato Flu?

टोमैटो फ्लू का पहला केस 6 मई 2022 को केरल के कोल्लम जिले से सामने आया था। अध्यन के अनुसार टोमैटो फ्लू के लक्षण कोविड 19 के समान दिखते हैं, लेकिन इस वायरस का SARS-CoV-2 से कोई समानता नहीं है, बल्कि बच्चों में डेंगू और चिकनगुनिया के बाद के परिणाम के रूप में देखे जा रहे हैं।

टोमैटो वायरस, दरअसल बच्चों के शरीर पर होने वाले लाल लाल चकत्ते जो टमाटर की तरह दिखते हैं के कारण बोला जाता है। वास्तव में इस वायरस का नाम टोमैटो वायरस नहीं है। अभी इस वायरस पर शोध जारी है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और एजेंसियां लोगों में जागरूकता फैला रही हैं। कई राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है।

रोग के कारण अभी भी अज्ञात हैं। स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी टोमैटो फ्लू के कारणों की जांच कर रहे हैं। इसके पीछे कई विशेषज्ञ डेंगू या चिकनगुनिया को कारण बता रहे हैं। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, टमाटर बुखार एक प्रकार का फ्लू है जो केवल छोटे बच्चों पर हमला करता है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Tomato Flu?

टोमैटो फ्लू के निम्नलिखित लक्षण मरीज में दिखाई दे सकते हैं। आपके बच्चे यदि पांच साल या उससे कम की उम्र के हों तो निम्नलिखित लक्षण में से कोई भी दिखे तो अपने डॉक्टर से जरूर दिखाएं। इसे बिलकुल भी नजरंदाज न करें।

Tomato Flu Symptoms

टोमैटो फ्लू लक्षण

तेज बुखार

बड़े बड़े फफोले, टमाटर के आकार के लाल लाल फोले।

चकत्ते

त्वचा में खराश

निर्जलीकरण

शरीर में दर्द

जोड़ों में सूजन

कुछ मरीजों में ये खतरनाक लक्षण भी दिखे हैं:

हाथों, घुटनों, और नितंब में मलिनकिरण

मतली आना

उल्टी आना

पेट में ऐंठन होना

थकान

सामान्य से ज्यादा खांसी और छींक आना

टोमैटो फ्लू के इलाज क्या है?(Treatment of Tomato Flu)

वर्तमान में टोमैटो फ्लू का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है। केवल इसके लक्षणात्मक रूप से ही इसे प्रतिबंधित किया जाता है। जिस प्रकार कोरोना का सिंपटोमेटिक ट्रीटमेंट किया जाता था उसी प्रकार इसका भी इलाज होता है। मुख्य रूप से बचाव ही इसका भी इलाज है। सावधानी और सतर्कता से इससे बचा जा सकता है।

टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) से निम्न तरीके से बचाव किया जा सकता है:

संक्रमित मरीज से अपने बच्चे को दूर रखें।

शरीर और आसपास की साफ सफाई का ध्यान रखें।

बच्चे के शरीर पर हुए लाल चकत्ते को नाखून से खुजलाएं नहीं।

चकत्ते को साफ करें।

इस बीमारी में शरीर में पानी की कमी हो जाता है। इसलिए बच्चे को बार बार पानी पिलाते रहें।

फलों के जूस, शरबत आदि का सेवन करें।

अगर बच्चा पानी नहीं पी रहा है तो अस्पताल में ड्रिप लगाई जा सकती है।

टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर क्या करें?

अगर आपके बच्चे को टोमैटो फ्लू का संक्रमण हो गया तो घबराएं नहीं बल्कि निम्नलिखित सावधानियों के साथ अपने डॉक्टर से इलाज कराएं।

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

बच्चे को फफोले नाखून से खरोचने ना दें।

बच्चे को उबला पानी पिला कर हाइड्रेटेड रखें।

बच्चे को नहलाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

संक्रमित मरीज के निकट संपर्क से बचें।

फ्लू को फैलने से रोकने के लिए संक्रमित मरीज k बर्तन, कपड़े, बिस्तर आदि की साफ सफाई का ध्यान रखें।

FAQ:

टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) क्या है?

टोमैटो फ्लू एक वायरल फीवर है। यह पांच साल के बच्चे में अधिक होता है। इसमें बच्चे के शरीर पर लाला लाल टमाटर जैसा फोला/चकत्ता हो जाता है।

टोमैटो फ्लू किस वायरस से होता है?

अभी स्पष्ट नहीं है।

टोमैटो फ्लू का इलाज है?

लक्षण को देखकर ही इलाज होता है।

टोमैटो फ्लू का वैक्सीन है?

अभी नहीं।

टोमैटो फ्लू कहां से शुरू हुआ?

केरल के कोल्लम जिले से।

Next Story