लाइफ स्टाइल

वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का क्या है उद्देश्य, जानें साल 2024 की थीम

Khushboo Dhruw
7 April 2024 6:33 AM GMT
वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का क्या है उद्देश्य, जानें साल 2024 की थीम
x
लाइफस्टाइल : 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे यानी ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि लोग अपने सेहत को लेकर सावधान रहें। इस दिन आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में मनाया जाता है। साथ ही WHO समेत कई स्वास्थ्य संस्थान इस दिन को मनाती है। आइए जानते है क्या है इसके पीछे का इतिहास।
इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य क्या है?
बता दें कि हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का यही उद्देश्य है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक हो। उन्हें सेहत के बारे में पता हो। इस दिन लोगों को शिक्षित किया जाता है कि कैसे वो अपने सेहत का ध्यान रख सकते है। साथ ही वंचित समुदायों, निम्न या फिर मध्यम आय वाले देशों में बीमारियों को कम करने के लिए उन्हें शिक्षित किया जाता है।
क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास
साल 1948 में WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन नाम की एक संगठन की स्थापना की गई। जिसके बाद लोगों को गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक करने के लिए इस संगठन ने काम शुरू किया। इसके ठीक 2 साल बाद यानी 1950 में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाने लगा। तब से लेकर अब तक इस दिन को मनाया जाता है। इसमें लोगों को तरह तरह की बीमारियों के बारे में बताया जाता है। लोग उनसे कैसे बचें इस बारें में उन्हें शिक्षित किया जाता है।
जानिए साल 2024 की थीम
वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने के लिए हर साल एक थीम रखी जाती है। इस थीम के आधार पर ही इस दिन को मनाया जाता है। इस बार भी वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम रखी गई है। इस साल 2024 में इसकी थीम है ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’। इस थीम के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि वो कैसे एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इस दिन के महत्तव को समझाने के लिये कई तरह के आयोजन किए जाते है।
Next Story