लाइफ स्टाइल

क्‍या है Text Neck Syndrome, ज‍िसमें गर्दन पर उभर आती नुकीली हड्डी?

Harrison
17 May 2025 4:36 PM IST
क्‍या है Text Neck Syndrome, ज‍िसमें गर्दन पर उभर आती नुकीली हड्डी?
x
आजकल मोबाइल का ज्‍यादा इस्‍तेमाल Text Neck Syndrome का कारण बन रहा है। लगातार मोबाइल का इस्‍तेमाल करने से गर्दन आगे की ओर झुक जाती है ज‍िससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है। इनके लक्षणों पर ध्‍यान देना जरूरी है वरना समस्‍याएं और भी कहीं ज्‍यादा बढ़ सकती है।
लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज के समय में मोबाइल हमारी लाइफ का जरूरी ह‍िस्‍सा बन गया है। मोबाइल से आधे से ज्‍यादा काम आसानी से हो जाते हैं। घर बैठे ट‍िकट बुक करना, ऑनलाइन शॉप‍िंग करना हो या फ‍िर क‍िसी को पैसे भेजना, सब कुछ मोबाइल से ही हो जाता है। हालांक‍ि ये तो जरूरी काम हो गया। इसके इतर, मोबाइल का इस्‍तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है।
बच्‍चें हों या बड़े-बूढ़े, हर कोई द‍िनभर माेबाइल में लगा रहता है। लोग सोशल मीड‍िया पर भी ज्‍यादा समय ब‍िताते हैं। ऐसे में हमें कई तरह की शारीर‍िक समस्याएं हो सकती हैं। स‍िर दर्द, नींद में कमी, तनाव आंखों से लेकर गर्दन और पीठ में दर्द जैसी कई समस्‍याएं हो रही हैं। इसके बाद भी लोग इसका इस्‍तेमाल कम नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें क‍ि इससे एक और समस्‍या होती है और वो है Text Neck Syndrome।
झुक जाती है गर्दन
आपने शायद ही पहले कभी ये सुना हाे। दरअसल, लगातार मोबाइल का इस्‍तेमाल करने से हमारी गर्दन आगे की ओर झुक जाती है, इसे ही टेक्‍स्‍ट नेक स‍िंंड्रोम कहा जाता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर भर दबाव बढ़ता है। ऐसे में दर्द, जकड़न की समस्‍या होती है। साथ ही सर्वाइकल स्‍पाइन को भी नुकसान पहुंचता है। Text Neck के लक्षण भी सिर और गर्दन दर्द से शुरू होते हैं। ऐसे में गर्दन आगे की ओर झुक जाता है। रीढ़ की हड्डी तक का शेप बदल जाता है। अगर इस पर ध्‍यान न द‍िया गया ताे कई मामलों में सर्जरी तक करानी पड़ सकती है।
क्‍या हैं Text Neck Syndrome के लक्षण
गर्दन में दर्द
कंधों में दर्द और अकड़न
पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द
सिरदर्द
Next Story