लाइफ स्टाइल

Aloe Vera Juice हेल्दी ड्रिंक के सेवन से दूर होंगी ये समस्याएं

Tara Tandi
17 May 2025 4:21 PM IST
Aloe Vera Juice हेल्दी ड्रिंक के सेवन से दूर होंगी ये समस्याएं
x
Aloe Vera Juice रेसिपी : खाली पेट जूस पीने के कई फायदे होते हैं। इससे वेट लॉस होने के साथ पाचन भी ठीक रहता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एलोवेरा (ग्वारपाठा) जूस की। इसमें सेहत का राज छिपा है या फिर कह सकते हैं गुणों की भरमार है। पोषक तत्वों की बात करें तो एलोवेरा में पानी, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इन गुणों को पाने के लिए आपको एलोवेरा जूस पीना चाहिए। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा अच्छा है। स्किन प्रॉब्लम्स ठीक होने के साथ ओरल हेल्थ भी सही रहती है। शरीर में अगर सूजन है या फिर जोड़ों में दर्द रहता है, तो भी आप यह पी सकते हैं। यह आंखों और बालों को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है। आपके घर में अगर एलोवेरा का पौधा है, तो आप फ्रेश जूस बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
एलोवेरा एक टहनी
पानी
शहद
नींबू का रस
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एलोवेरा के पौधे से एक टहनी काट लें।
- जब इस टहनी से किनारों को काटें, तो इसमें से निकलने वाला पीला जेल अलग कर लें।
- यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अब एक चम्मच की मदद से उसके अंदर का जेल निकालकर एक बर्तन में रख लें।
- जब सारा जेल निकल जाए तो उसे एक बार साफ पानी से धो लें।
- इससे इसकी कड़वाहट दूर हो जाएगी। अब उसे ब्लेंडर में रखकर पानी डालकर पीस लें।
- जब एलोवेरा अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए, तो उसे एक ग्लास में निकालकर उसमें शहद और नींबू का रस निचोड़कर मिला लें और पिएं।
- आप चाहें तो इसमें काली मिर्च का पाउडर भी डाल सकते हैं।
Next Story