लाइफ स्टाइल

क्या है साबूदाना, जानें इसके फायदे

Tara Tandi
8 Oct 2021 3:33 AM GMT
क्या है साबूदाना, जानें इसके फायदे
x
महिलाएं अपने जीवन में कई स्टेज से गुजरती हैं।

महिलाएं अपने जीवन में कई स्टेज से गुजरती हैं। खासकर गर्भावस्था एक ऐसा स्टेज है, जिसमें महिलाओं को न चाहकर भी अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान लापरवाही बरतने से जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास सही से नहीं हो पाता है। साथ ही मां की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं को खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करती हैं। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को संतुलित डाइट लेनी चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में सुपरफूड साबूदाना को भी शामिल कर सकती हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

साबूदाना क्या है

साबूदाना को सात्विक भोजन माना जाता है। व्रती साबूदाने की खिचड़ी और खीर का सेवन करते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, स्वस्थ कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं। इसके लिए व्रत-उपवास के दौरान साबूदाना का सेवन उत्तम माना जाता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। जबकि फाइबर से वजन कम होता है।

आयरन की कमी को करता है दूर

अक्सर गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसके लिए डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में साबूदाना जरूर शामिल करें। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

वजन बढ़ाने में सहायक

कई गर्भवती महिलाओं में वजन कम होने की समस्या होती है। इसके लिए साबूदाना का सेवन करें। डॉक्टर्स की मानें तो साबूदाना में कार्ब्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतरिक अंगों की सुरक्षा के लिए शरीर में आवश्यक वसा ऊतकों के निर्माण में मदद करता है और पूरे शरीर में एक समान लिपिड वितरण करता है। साबूदाना वजन बढ़ाने के लिए उत्तम आहार है।

रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

विशेषज्ञों की मानें तो साबूदाना में पौटेशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को डाइट में साबूदाना जरूर शामिल करनी चाहिए। साथ ही साबूदाना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इसके लिए साबूदाना को सुपरफूड कहा जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Next Story