लाइफ स्टाइल

गर्भवती महिला के लिए केसर के फायदे क्या है

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 1:56 PM GMT
गर्भवती महिला के लिए केसर के फायदे क्या है
x
गर्भवती महिला के लिए केसर के फायदे (Benefits of Saffron for pregnant women in hindi)
गर्भवती महिला के पेट में होने वाले दर्द या ऐंठन को ठीक करने के लिए केसर बेहद फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में पेट में दर्द और ऐंठन शुरुआत से अंत तक होने वाली एक बड़ी समस्या है जिसको केसर के सेवन से कम किया जा सकता है। केसर में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो पेट में दर्द एवं ऐंठन को दूर करने के साथ-साथ श्रोणि के जोड़ो (पेट का सबसे निचला भाग) के दर्द को कम करने में भी मदद करते है।
गर्भवती महिला में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के कारण उनमें चिड़चिड़ापन, भावुक एवं नाराज हो जाने की स्थिति को दूर करने के लिए केसर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। केसर में सेरोटोनिन हार्मोन होता है जिसका सेवन करके गर्भवती महिला अपनी मनोदशा को नियंत्रित कर सकती है। गर्भवती महिला में इस अवस्था के दौरान डिप्रेशन और नींद न आने की समस्या को भी केसर के सेवन से समाप्त किया जा सकता है।
गर्भवती महिला में पाचन की समस्या को दूर करने के लिए केसर फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के पाचन तंत्र में कई परिवर्तन एवं समस्याएं उत्पन्न हो जाती है तथा इन समस्याओं को दूर करने के लिए केसर अच्छा माना जाता है। केसर के सेवन से गर्भवती महिला द्वारा किया गया भोजन अच्छी तरह पच जाता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है।
गर्भवती महिला में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए केसर बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि केसर में उचित मात्रा में आयरन मौजूद होता है। गर्भवती महिला के लिए आयरन बेहद जरुरी होता है जिसके लिए उन्हें केसर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिला में हीमोग्लोबिन और रक्त कोशिकाओं में वृद्धि करने के लिए केसर का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है।
गर्भवती महिला में हृदय संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए केसर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम व क्रोसेटिन जैसे गुण मौजूद होते है जो हृदय कार्यों को सुचारू और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके अलावा केसर रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप और ह्रदय की तीव्र गति को नियंत्रित करने के लिए केसर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
गर्भवती महिला में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं और एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए केसर बेहद फायदेमंद होता है। केसर रक्त को प्यूरीफाई करने में मदद करता है जो गर्भावस्था के दौरान त्वचा में झाइयां, कील-मुंहासे आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। केसर गर्भवती महिलाओं को बैक्टीरिया और संक्रमणों से होने वाली एलर्जी से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
गर्भवती महिला में हड्डियों से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में केसर बेहद फायदेमंद होता है। केसर में मौजूद कैल्शियम और आयरन गर्भवती महिला व उसके भ्रूण की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। इसके अलावा पेट में पल रहे भ्रूण की गतिविधियों को उत्तेजित करने और माँ को एक अच्छा अहसास दिलाने के लिए केसर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
Next Story