लाइफ स्टाइल

तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 7:05 AM GMT
तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे
x
डाइट में शामिल करें ये 6 आटे
हम सभी के घरों में मेन कोर्स में रोटी या चावल जरूर शामिल होते हैं। इसलिए जब भी वेट लॉस करने के लिए डाइट में बदलाव की बात होती है, तो आटे और चावल की मात्रा और इनके प्रकार पर खास ध्यान दिया जाता है। अमूमन हमारे घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल होता है, लेकिन वजन कम करने के लिए आपको आटे के कुछ और हेल्दी ऑप्शन्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये आटे वेट लॉस के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर और कुछ अन्य न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए वेट लॉस के लिए इन आटों को अच्छा माना जाता है। यहां हम आपको 6 ऐसे आटों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
ज्वार का आटा
वजन कम करने के लिए ज्वार का आटा फायदेमंद होता है। ज्वार का आटा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई विटामिन्स से भरपूर होता है। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। साथ ही, ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। आप ज्वार के आटे के साथ गेहूं के आटे को मिलाकर इसकी रोटी बना सकती हैं।
चने का आटा
वजन कम करने के लिए डाइट में चने के आटे को शामिल करें। इसमें जिंक, फोलेट और आयरन होता है। इसके साथ ही प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह वेट लॉस के लिए अच्छा होता है।
जौ का आटा
वेट लॉस के लिए जौ का आटा अच्छा विकल्प है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। भूख को कंट्रोल कर, वजन कम करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रोल कम होता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
रागी का आटा
वेट लॉस जर्नी में रागी का आटा आपकी मदद कर सकता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर से भरपूर होता है। इसे पचाना भी आसान होता है। रागी के आटे में अमीनो एसिड और कैल्शियम भी अधिक होता है। इसकी रोटी वजन कम करने में मदद कर सकती हैं।
सिंघाड़े का आटा
वजन कम करने के लिए आप सिंघाड़े के आटे को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसका जीआई इंडेक्स कम होता है और यह मोटापा कम करता है।
यह है एक्सपर्ट की राय
वेट लॉस के लिए मिलेट्स
वजन कम करने के लिए कंगनी, राजगिरा और बाजरे जैसे आटे भी फायदेमंद होते हैं। ये आटे गुणों से भरपूर होते हैं और इनसे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Next Story