- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Weight Loss Yoga :...
लाइफ स्टाइल
Weight Loss Yoga : बिना दौड़-भाग घर बैठे घटाएं वजन, जानिए असरदार योगासन
Sarita
17 Oct 2025 12:21 PM IST

x
Weight Loss Yoga : आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास जिम जाने या लंबी एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता। ऐसे में योग एक ऐसा साधन है जो कम मेहनत और अधिक प्रभाव के साथ आपके शरीर और मन दोनों को फिट बना सकता है। खास बात यह है कि कुछ योगासन बैठे-बैठे ही किए जा सकते हैं, जो आपके वजन घटाने और मेटाबॉलिज़्म सुधारने में मदद करते हैं।
बैठे बैठे योगासन करने से पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज़्म मजबूत होता है। तनाव और चिंता कम होने के साथ ही शरीर को लचीला व एक्टिव बनाता है। साथ ही लंबी अवधि तक फिटनेस बनाए रखी जा सकती है। आइए जानते हैं बैठे-बैठे किए जाने वाले ऐसे प्रभावी योगासनों के बारे में जो पेट की चर्बी कम करते हैं और वजन नियंत्रित करके मोटापा घटाते हैं।
वज्रासन:
यह आसन पाचन शक्ति और फैट बर्निंग में मदद करता है। वज्रासन को भोजन के बाद करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और फैट जमा होने से बचाता है। यह पेट और कमर की चर्बी घटाने में सहायक है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें, एड़ियों पर कूल्हे टिकाएं और रीढ़ सीधी रखें।
सुखासन ट्विस्ट:
कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए सुखासन बेस्ट योगा है। इसमें बैठे-बैठे कमर को दाएं-बाएं मोड़ने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। यह आसन कमर और पीठ की जकड़न दूर कर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। अभ्यास से लिए सुखासन में बैठकर दाहिने हाथ को बाएं घुटने पर रखें और धीरे से शरीर मोड़ें।
पद्मासन ब्रीदिंग:
मेटाबॉलिज़्म तेज करने में ये असरदार योग है। पद्मासन में बैठकर गहरी सांस लेने और छोड़ने से ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है। यह शरीर को शांत करता है और मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव करता है जिससे वजन तेजी से घटता है। पद्मासन ब्रीदिंग के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठकर दोनों हथेलियां घुटनों पर रखें और लंबी गहरी सांसें लें।
मंडूकासन:
ये आसन भी पेट की चर्बी पर असरदार है। मंडूकासन का अभ्यास पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। डायबिटीज और मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी है। इसको करने के लिए वज्रासन में बैठें, मुट्ठियां बनाकर नाभि पर दबाएं और आगे झुकें।
इस आसन से शरीर में जमे विषैले तत्व निकलते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह पेट, कमर और जांघों की चर्बी घटाने के लिए बेहद उपयोगी है। अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर मोड़ें और दूसरे पैर को उसके ऊपर रखकर शरीर को विपरीत दिशा में मोड़ें।
TagsWeight LossYogaवजनयोगासनWeight LossWeightYoga Poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





