लाइफ स्टाइल

weight loss Tips: वजन घटाने के लिए अखरोट खाने का सही तरीका

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 5:27 AM GMT
weight loss Tips: वजन घटाने के लिए अखरोट खाने का  सही तरीका
x
weight loss Tips: वजन घटाने के लिए सही चीजों को सही समय पर खाना बहुत जरूरी है नट्स और सीड्स से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। नट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं। कई लोगों को लगता है कि इन्हें खाने से वजन बढ़ सकता है लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? बात अगर अखरोट की करें, तो अखरोट में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और भी कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। वजन घटाने के लिए अखरोट को खाने का सही तरीका क्या है, और इसे खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं, वजन घटाने के लिए अखरोट को खाया जा सकता है। अखरोट में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। अखरोट से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि यह वेट को मैनेज करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। अखरोट हमारे मेटाबॉलिज्म (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के तरीके) और डाइजेशन को सुधारता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, मोटापे को कम करता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। अखरोट में फाइटिक एसिड होता है, जो न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्प्शन को कम कर सकता है लेकिन अगर इसे आप सही तरह से खाएं, तो ऐसा नहीं होता है। अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। आप रात में अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे खाएं। भिगोने के बाद, यह न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है, साथ ही आंतों की सेहत को भी सुधारता है। इसे भिगाने से इसकी गर्मी भी कम होती है और जिन लोगों का पाचन कमजोर है, वे भी इसे आसानी से खा पाते हैं। सुबह खाली पेट जब आप भीगे हुए अखरोट खाते हैं, तो दिनभर के लिए आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आप इसे रात के समय भी खा सकती हैं, इसमें मौजूद मिनरल्स अच्छी नींद आने में मदद करते हैं।
Next Story