लाइफ स्टाइल

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए रोजाना फॉलो करें ये ईजी टिप्स, जानें

Deepa Sahu
18 July 2021 4:35 PM GMT
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए रोजाना फॉलो करें ये ईजी टिप्स, जानें
x
Weight Loss Tips

नई दिल्ली, Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कुछ लोग डायटिंग करते हैं, तो कुछ लोग जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं। वहीं, कई डाइट प्लान भी ट्रेंडिंग में है। लोग डाइट प्लान को भी फॉलो कर रहे हैं। हालांकि, डाइट प्लान्स में कई आवश्यक पोषक तत्वों से दूर अथवा परहेज करने की सलाह दी जाती है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञ हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट और बर्न करने की सलाह देते हैं। इसमें असंतुलन होने पर वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये ईजी टिप्स रोजाना फॉलो करें-

स्मॉल प्लेट (कम खाने) पर फोकस करें
विशेषज्ञों की मानें तो व्यक्ति को बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक दिन में तीन बार खाने के बजाय छोटे-छोटे अंतराल पर छः बार खाना चाहिए। जबकि भरपेट की जगह भूख से कम खाना उत्तम होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग फास्टिंग करते हैं। इसके लिए दिन में एक बार भरपेट खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत को बदलें। एक बार भरपेट खाने के बजाय कई बार खाएं, लेकिन कम खाएं।
सही भोजन का चयन करें
सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लें। इसके लिए डाइट में आवश्यक पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। डॉक्टर्स की मानें तो पोषक तत्वों की कमी से कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं। वेट लॉस के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से कोई समझौता न करें। रोजाना संतुलित आहार लें।
कैलोरी काउंट करें
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न नहीं करते हैं। इसके चलते मोटापा से निजात नहीं मिलता है। अगर आप वेट लॉस को लेकर एक्टिव हैं, तो कैलोरी काउंट करें और कैलोरी गेन के समानुपात में बर्न करने पर फोकस करें।
वर्कआउट करें
आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट जरूरी है। इसके लिए रोजाना पैदल टहलें, सीढियां चढ़ें और साइकिल भी चला सकते हैं। एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Next Story