लाइफ स्टाइल

Weight loss tips: अधिक पानी पीकर कंट्रोल करें वजन

Rani Sahu
25 Jun 2021 2:41 PM GMT
Weight loss tips: अधिक पानी पीकर कंट्रोल करें वजन
x
गलत लाइफस्टाइल व खानपान के कारण लोग जल्दी ही मोटापे के शिकार हो जाते हैं

गलत लाइफस्टाइल व खानपान के कारण लोग जल्दी ही मोटापे के शिकार हो जाते हैं। वहीं शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी लुक खराब करने के साथ बीमारियों को न्योता देने का काम करती है। इससे बचने के लिए महिलाएं हैवी वर्कआउट व डाइटिंग का सहारा लेती है। मगर क्या आप जानते हैं कि पानी पीकर भी वजन कंट्रोल व कम किया जा सकता है। जी हां, पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ उसके सही से काम करने की शक्ति देता है। ऐसे में शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

भूख दबाएं
आमतौर पर लोग भूख लगने पर भोजन की तलाश करते हैं। मगर यह जरूरी नहीं है कि आपको भूख लगी हो। असल में, इस दौरान आप पानी पीकर भी काम चला सकती है। जी हां, पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही भूख शांत करने में मदद मिलती है। इसलिए जरूरी है कि आप भूख लगने पर पहले पानी पीएं। फिर इंतजार करें कि आपको भूख लगी है या नहीं। पानी का सेवन करने से दिमाग के एक संकेत मिलता है। इसी कारण से भोजन से पहले हमेशा थोड़ा पानी पानी को कहा जाता है। ऐसे में यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
पानी पीने से तेज होगा मेटाबॉलिज्म
पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने या कम होने में मदद मिलती है। 2013 में 50 लड़कियां जो अधिक वजन से परेशान थी उनपर एक रिसर्च की गई थी। इस रिसर्च दौरान इस लड़कियों को नाश्ते, दोपहर और डिनर से करीब 30 मिनट पहले 2 कप पानी पिया गया और उनके वजन में बदलाव देखा गया। असल में, जब हम पानी पीते हैं जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा होती है। शरीर से अधिक ऊर्जा की खपत होने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है।
अधिक तरल कैलोरी मात्रा कम होने में मददगार
किसी भी मीठे पेय पदार्थ की जगह पर पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैलोरी की मात्रा शून्य के बराबर होती है। इसलिए आपको वजन कम करने के लिए चीनी से भरपूर एनर्जी ड्रिंक्स की जगह पर पानी का सेवन करना चाहिए। यह शरीर की अंदर से सफाई करके गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज के समय पानी पीना फायदेमंद
एक्सरसाइज करते समय शरीर को पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। पानी शरीर में सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित इलेक्ट्रोलाइट्स को घोलकर पूरे शरीर में बांटता है। अगर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण इम्यूनिटी कम होकर काम करने की शक्ति कमजोर हो जाएगी। असल में, वर्कआउट के दौरान शरीर से भारी मात्रा में पसीना निकलता है। इसके कारण बॉडी से जरूरी तरह पदार्थ बह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि वर्कआउट के दौरान पानी पीते रहिए। इससे शरीर में पानी के साथ खून की कमी पूरी होने में भी मदद मिलेगी।
रोजाना इतनी मात्रा में पानी पीना जरूरी
आमतौर पर लोगों का मानना है कि एक दिन में 6 से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। मगर ऐसा गलत है। असल में, हर किसी को अपनी उम्र, लिंग, स्वास्थ्य व शारीरिक गतिविधि के स्तर के आधार पर पानी का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं को एक दिन में 11 कप और पुरुषों को करीब 15 कप पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने यूरिन के रंग से शरीर में पानी की कमी को पहचान कर सकते हैं। इसके लिए अगर आपके यूरिन का रंग गहरा पीला हो आपको डेली डाइट में पानी का सेवन बढ़ाना होगा।


Next Story