लाइफ स्टाइल

Weight Loss Tips: वजन कंट्रोल करने में मददगार है इलायची वाला पानी, जानें सेवन करने का सही तरीका

Tulsi Rao
19 Sep 2021 10:03 AM GMT
Weight Loss Tips: वजन कंट्रोल करने में मददगार है इलायची वाला पानी, जानें सेवन करने का सही तरीका
x
कोरोना के मामले कम होते ही, सभी चीजें सामान्य होती जा रही है. महामारी की वजह से लोग घरों से अपना काम कर रहे हैं. सीडेंटरी लाइफस्टाइल का असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या और खानपान में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता होती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। वहीं, कैलोरी गेन के समानुपात में बर्न करना चाहिए। इसके अलावा, रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिनका सेवन कर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना खास समय पर इलायची वाला पानी जरूर पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

इलायची क्या है
आयुर्वेद में इलायची को औषधि माना जाता है। इसका प्रयोग जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा आदि रोगों में दवा समान है। इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है। पोटैशियम उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होता है। वहीं, फाइबर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
कैसे करें सेवन

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इलायची का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना रात में इलायची वाला पानी पीने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक या दो इलायची खाकर एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। इलायची में मेलाटोनिन पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज़्म दर बढ़ता है। मेटाबॉलिज़्म दर तेज होने से कैलोरी जल्द बर्न होती है। इससे मोटापा में बहुत जल्द आराम मिलता है।

Next Story