- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Weight Loss Paneer...
लाइफ स्टाइल
Weight Loss Paneer Recipe:वजन घटाने के लिए पनीर का उपयोग करके बनाएं व्यंजन
Sarita
17 April 2025 12:21 PM IST

x
Weight Loss Paneer Recipe : पनीर खाने की एक खास बात यह भी है कि यह खाने में भी बेहद टेस्टी होता है। आप इसकी मदद से कई अलग-अलग रेसिपीज बना सकती है और इसकी हर रेसिपी एक से बढ़कर एक होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ पनीर रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वेट लॉस डाइट पर रहते हुए बना व खा सकती हैं-
पनीर भुर्जी:
पनीर भुर्जी बनाना जितना आसान है, यह उतनी ही जल्दी भी बन जाती है। आप इसे रोटा से लेकर परांठे तक किसी के साथ भी आसानी से बनाकर खा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
पनीर 250 ग्राम
दो प्याज
एक चम्मच तेल
2-3 हरी मिर्च
ताजा कटा हरा धनिया
एक टमाटर
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
एक चम्मच धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी
जीरा पाउडर
गरम मसाला
पनीर भुर्जी बनाने का तरीका-
पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्राइंडर में 2 प्याज, 1 टमाटर और 3 हरी मिर्च को पीस लें। इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसमें प्यूरी डालें।
साथ ही, पैन में नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें। इसे अच्छे से हिलाएं।
अब इस मसाले में पनीर डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
आप मिश्रण में आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें।
अंत में, आप इसमें धनिया पत्ती से गार्निश करें और इसे रोटी या पराठे के साथ गरमागरम परोसें।
पनीर और बेसन से बनाएं चीला:
बेसन फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अगर पनीर और बेसन की मदद से चीला बनाया जाता है तो यह वेट लॉस के लिए एक बेहद ही डिलिशियस रेसिपी साबित होती है। आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
1 कप बेसन,
1 कटा हुआ प्याज,
1 कटा हुआ टमाटर,
3 हरी मिर्च,
कुछ पालक के पत्ते,
हरा धनिया,
आधा छोटा चम्मच नमक,
आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर,
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च,
आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा कप पनीर
चीला बनाने का तरीका
चीला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, पालक के पत्ते, हरा धनिया, नमक, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, धनिया पाउडर और पनीर डालकर एक घोल तैयार करें।
आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और बैटर को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि बेसन के टुकड़े इसमें न रहें। ध्यान रखें कि बैटर सेमी लिक्विड फॉर्मेशन में होना चाहिए।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन लें और उसे कुछ देर के लिए गर्म होने दें।
आप पैन में तेल की कुछ बूंदें डालें। तेल को तवे पर चारों ओर फैलाएं, फिर तवे से तेल को टिश्यू पेपर की सहायता से निकाल लें। इस तरह तवे की सतह पर थोड़ी चिकनाई आ जाएगी।
अब एक कलछी की मदद से मिश्रण तवे पर डालें और उसे फैलाएं।
इसे नीचे से पकने दें और फिर अपने चीले को उल्टा कर दें।
चीले के दोनों तरफ से ब्राउन कलर का टेक्स्ट आने पर इसे पैन से हटाएं।
आप इसके ऊपर पनीर और हरा धनियां कद्दूकस कर लीजिए।
आप इसे हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
TagsWeight LossPaneerवजनघटानेपनीरव्यंजन Weight LossWeightLossDishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





