- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Wedding Fashion: शादी...
लाइफ स्टाइल
Wedding Fashion: शादी में चमकना है तो प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स पर डालें एक नजर
Sarita
16 Feb 2025 7:51 AM IST

x
Wedding Fashion: हर कार्यक्रम में उनका अंदाज काफी काबिले तारीफ था। यदि आपके भाई की भी शादी फिक्स हो गई है तो आपने भी खरीदारी शुरू कर दी होगी। ऐसे में आप चाहें तो प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से टिप्स लेकर खरीदारें करें और अपना खूबसूरत अंदाज देखें।
हल्दी Haldi
बात शादी की हो रही है तो हल्दी की रस्म सबसे पहले आती है। हल्दी की रस्म में आप लहंगे को अलग ट्विस्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको पीले रंग के लहंगे के साथ स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल ब्लाउज पहनना है। इस लहंगे के साथ ज्वेलरी को हल्की ही रखें। यदि विवाहित हैं तो गले में सिर्फ मंगलसूत्र पहनें और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनें।
मेहंदी Mehndi
मेहंदी के कार्यक्रम में आपको सिंपल लुक ही कैरी करना चाहिए। इसके लिए सिंपल सा सूट कैरी करें, ताकि मेहंदी लगवाने के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चाहें तो सूट के साथ बालों में चोटी बनाएं। परांदा लगाकर अपने बालों को अच्छी तरह से स्टाइल करें।
तिलकTilak
लड़कों की शादी में तिलकोत्सव यानी कि तिलक समारोह का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपनी भाई के तिलकोत्सव में टर्कॉइज ब्लू रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर जरी वर्क और एम्ब्रॉयडरी थी, जो उनके लुक को एक अलग ही चमक दे रही थी।
बात करें शादी के दिन की तो प्रियंका चोपड़ा ने संगीत नाइट के लिए ब्लैक कलर का ग्लिटर लहंगा पहना था। यदि आपको ग्लैमरस लुक कैरी करना पसंद है तो जो इस तरह का लहंगा कैरी करें। ध्यान रखें कि इस तरह के लहंगे के साथ आपके बाल भी अलग तरह से स्टाइल किए हुए हों।
रिसेप्शनReception
शादी के बाद जब रिसेप्शन होता है तो इंडो-वेस्टर्न या वेस्टर्न आउटफिट पहनना ज्यादा सही रहता है। ऐसे में आप आप प्रियंका के जैसा ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। यदि चाहें तो इसके साथ एक साइड दुपट्टा डालें। इसके साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करें और फिर ग्लैमरस अंदाज देखें।
TagsWeddingFashionशादीप्रियंका चोपड़ालुक्स WeddingMarriagePriyanka ChopraLooksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





