लाइफ स्टाइल

स्टाइलिश लुक के लिए पहने मसलिन साड़ी, लुक लगेगा एलिगेंट

Apurva Srivastav
25 May 2024 7:12 AM GMT
स्टाइलिश लुक के लिए पहने मसलिन साड़ी, लुक लगेगा एलिगेंट
x
लाइफस्टाइल : साड़ी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह तभी अच्छी लगती है, जब हम इसमें भी अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अलग नजर आता है। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलता है। आप इस बार गर्मियों में मसलिन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह कॉटन साड़ी की तरह ही होती है। बस इसका फैब्रिक ज्यादा सॉफ्ट होता है। इसलिए इसे पहनने के बाद आपको गर्मी भी कम लगेगी। इसमें डिजाइन कई सारे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप अच्छी दिख सकती हैं।
मटका सिल्क मसलिन साड़ी
अगर आप हैवी सिल्क साड़ी वियर नहीं करना चाहती हैं, तो इसकी जगह पर आप मटका सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। मसलिन साड़ी में यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है। साथ ही, वियर करने के बाद अच्छा लगता है। इसमें जो आपको पैटर्न मिलेगा वो प्रिंटेड मिलेगा। लेकिन इसमें जो पल्लू होगा वो प्लेन डिजाइन का होगा। इससे साड़ी अच्छी लगेगी। साथ ही, लाइट वेट नजर आएगी। इसमें कलर आपको कई सारे मार्केट में मिल जाएंगे। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
बूटी मसलिन साड़ी
मसलिन साड़ी में आपको डबल शेड में सिंपल साड़ी भी मिल जाएगी। जिसे पहनकर आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसमें आप कोई भी कलर और डिजाइन पैटर्न वाली साड़ी खरीद सकती हैं। साथ ही, इसमें आप चाहें तो फैब्रिक में भी चेंज कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मसलिन साड़ी में भी अलग-अलग फैब्रिक मिलते हैं, जिससे अलग-अलग पैटर्न में साड़ी डिजाइन होती है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं।
मसलिन प्रिंटेड साड़ी
आप मसलिन साड़ी में प्रिंटेड पैटर्न को भी खरीद सकती हैं। इससे भी साड़ी अच्छी लगती है। इसमें आपको साड़ी के बॉर्डर और बीच में बूटी का प्रिंट सेम मिलेगा। जिसे पेंटिंग कलर से डिजाइन किया गया होगा। इस तरह के पैटर्न वाली साड़ी पहनने में अच्छी लगती है। साथ ही, हल्की होती है, तो इसे आप कभी भी आसानी से पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
Next Story