लाइफ स्टाइल

हार्मोन्स के असंतुलन की वजह से महसूस हो सकती है कमजोरी, इन 4 फूड्स से होगी दूर

SANTOSI TANDI
31 July 2023 2:20 PM GMT
हार्मोन्स के असंतुलन की वजह से महसूस हो सकती है कमजोरी, इन 4 फूड्स से होगी दूर
x
कमजोरी, इन 4 फूड्स से होगी दूर
अगर आपको अधिक कमजोरी महसूस होती है, तो यह ठीक नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्ट्रेस, शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी, नींद पूरी न होना या फिर हार्मोन्स का असंतुलन, ऐसे कई कारण हैं, जिनके चलते आपको कमजोरी फील हो सकती है। रोजमर्रा के कामों को सही तरह से पूरा करने के लिए शरीर में एनर्जी का बने रहना बहुत जरूरी है। इसलिए डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिल सके।
अगर आपको हमेशा थका हुआ या कमजोरी महसूस होती है, ऐसा लगता है जैसे शरीर में एनर्जी नहीं है, तो यह आपके शरीर में मौजूद हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत है। आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। हालांकि कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर भी आप कमजोरी को दूर कर सकती हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है।
कमजोरी दूर करने के लिए खाएं नींबू
नींबू का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में तो मदद करता ही है, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं। कमजोरी महसूस होने के पीछे एक कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकता है। अगर आप दालों में नींबू का रस मिलाकर लेती हैं, तो इससे शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन अच्छे से होता है।
अदरक वाली चाय से दूर होगी कमजोरी
एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप खाने के कुछ देर बाद अदरक वाली चाय पीती हैं, तो यह न्यूट्रिशन्स को अब्जॉर्बशन में सुधारने में मदद करती है।
व्हीट ग्रास को करें डाइट में शामिल
एक टीस्पून व्हीट ग्रास के पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस और रॉक सॉल्ट डालें। यह नींद को सुधारने और गट (शरीर में आंतों की खराब सेहत के 7 संकेतआ) को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर को ताकत देता है।
चुकंदर स्मूदी से बढ़ाएं आयरन
कमजोरी को दूर करने के लिए आप इस हेल्दी ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर में आयरन (डाइट में ऐसे बढ़ाएं आयरन इनटेक) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। शरीर में एनर्जी के प्रोडक्शन को यह सपोर्ट करता है। आप इसे मिड मील के तौर पर ले सकती हैं। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगी।
चुकंदर स्मूदी रेसिपी
सामग्री
चुकंदर- 1
अदरक- आधा टुकड़ा
पुदीना- मुट्ठी भर
सेलेरी- 2 स्टॉक्स
सेब- आधा
चिया सीड्स- 1 टीस्पून
कैसे बनाएं?
सभी चीजों को साफ पानी से धो लें।
सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटें।
सभी चीजों को मिक्सर में डालें। इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और इसे ब्लेंड कर लें।
इसे छान लें और छानने के बाद छलनी में ऊपर आए गूदे में कुछ हिस्सा इसमें मिला दें ताकि फाइबर मिल सके।
अब इसमें नींबू का रस और चिया सीड्स मिलाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story