लाइफ स्टाइल

Watermelon Recipes: सलाद के अलावा तरबूज से तैयार करें ये डिशेज

Sarita
9 April 2025 10:08 AM IST
Watermelon Recipes: सलाद के अलावा तरबूज से तैयार करें ये डिशेज
x
Watermelon Recipes: तरबूज को वैसे तो ऐसे ही काटकर खाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इससे अलग-अलग पकवान भी बनाकर खा सकते हैं। यहां हम आपको तरबूज से बनने वाले कुछ पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी गर्मी के मौसम में अलग-अलग तरह से तरबूज का सेवन कर करें।
तरबूज स्मूदी
यदि आप स्मूदी बनाने का सोच रही हैं तो इसकी विधि जान लें। इसे बनाने के लिए आपको 2 कप कटा हुआ तरबूज, 1/2 कप दही, एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और पुदीने के पत्तों की जरूरत पड़ेही। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें और फिर इसमें आइस क्यूब डालकर ठंडा ही परोसें। इसको पीने से आपका पेट भी भर जाएगा।
मोहब्बत का शरबत
दिल्ली में मिलने वाला मोहब्बत का शरबत पीने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो दूध में चीनी घोल लें। चीनी घोलने के बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें। दूध को ठंडा करने के बाद इसमें तरबूज के एकदम बारीक टुकड़ों को भी डाल लें। अब मोहब्बत का शरबत तैयार है, आसानी से इसका सेवन करें।
तरबूज का जूस बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए कटा हुआ तरबूज, चीनी चौथाई कप, नींबू का रस और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करके उसमें शक्कर और नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिक्स करें। आखिर में दो से तीन आइस क्यूब्स भी आप इसमें डाल सकते हैं।
Next Story