लाइफ स्टाइल

गर्मी में है सेहत के लिए खास "खरबूजे का पन्ना

SANTOSI TANDI
2 Aug 2023 10:54 AM GMT
गर्मी में है सेहत के लिए खास खरबूजे का पन्ना
x
खरबूजे का पन्ना
गर्मियों का मौसम आते ही सब यही कहते है की कुछ ठंडा खाने को मिल जाये I लेकिन जब ठन्डे की जगह गर्म मिलता है तो उससे हम मुंह फेर लेते है I ऐसे में आपको ठंडक देने के लिए एक अच्छा उपाय है खरबूजे का पन्ना I यह आपको ठंडक के साथ ताजगी का भी अहसास कराएगा I तो आइये जानते है खरबूजे के पन्ने को बनाने की विधि के बारे मे .........
सामग्री :
खरबूजा (कटे हुए) 2 कप
चीनी 4 बड़ा चम्मच,
इलायची पाउडर 1 चुटकी,
नींबू का रस 2 छोटा चम्मच,
आइस क्यूब्स सर्व करने के लिए।
विधि :
- चीनी, इलायची पाउडर और खरबूजे को नींबू के रस के साथ मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
- अब इस प्यूरी को दो सर्विंग गिलास में डालें। ऊपर से आइस क्यूब डालें।
- अगर ज्यादा ठंडा चाहिए, तो खरबूजे को ब्लेंड करते समय ही थोड़ा ठंडा पानी डालें।
- ऊपर से आप चेरी या ड्राई फ्रूट्स आदि भी डाल सकती हैं।
- स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह पेट के लिए भी सही रहेगा।
Next Story