लाइफ स्टाइल

Watermelon Ice-Cream : घर पर बनाएं मलाईदार तरबूज आइसक्रीम

Sarita
31 May 2025 8:52 AM IST
Watermelon Ice-Cream : घर पर बनाएं मलाईदार तरबूज आइसक्रीम
x
Watermelon Ice-Cream : तरबूज एक ऐसा ही फल है जो ठंडक देने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी लगता है, हालांकि खाली तरबूज खा-खाकर एक समय के बाद हर कोई बोर हो जाता है, ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तरबूज से बनी मलाईदार और ठंडी आइसक्रीम, जिसे आप घर पर ही बिना मशीन के आसानी से बना सकते हैं. यह रेसिपी बिना किसी मशीन के आसानी से बनाई जा सकती है और इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा तो चलिए जानते हैं कि घर पर बिना मशीन के तरबूज से बनी स्वादिष्ट आइसक्रीम कैसे बनाई जा सकती है|
तरबूज आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री-
तरबूज (बीज निकाला हुआ) – 4 कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
व्हिपिंग क्रीम – 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क (मीठा) – 1/2 कप
नींबू का रस (वैकल्पिक) – 1 बड़ा चम्मच
शहद या चीनी – 2 बड़े चम्मच
नमक – चुटकी भर
लाल खाने वाला रंग – (वैकल्पिक)
वेनिला एक्सट्रैक्ट – 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
कैसे बनाएं:
तरबूज की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. ध्यान रहे इसमें से सारे बीज निकाल लें
अब लगभग 4 कप कटे हुए तरबूज ले लें और उसे ब्लेंड कर लें. अब इसकी एक चिकनी प्यूरी बना लें.
इसके बाद इस प्यूरी को एक बड़े कटोरे में पलट लें और शहद या चीनी, नींबू का रस, नमक और वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें. इन्हें अच्छी तरह मिला लें. इसमें अपने हिसाब से मिठास को एडजस्ट कर लें.
अब एक अलग कटोरे में क्रीम को नरम होने तक फेंटें. अब, इसमें धीरे-धीरे मीठा गाढ़ा दूध डालें. इससे क्रीमीपन बढ़ता है और बनावट भी स्थिर रहती है.
अब, धीरे-धीरे तरबूज के मिश्रण को व्हीप्ड क्रीम के पेस्ट में मिला दें और धीरे-धीरे हिलाते रहें.
पेस्ट कोएक एयरटाइट कंटेनर या लोफ पैन में डालें. एक चमचे की मदद से इसे सपाट करें और प्लास्टिक रैप या ढक्कन से ढंक दें. कम से कम 6 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें.
अगले दिन आपकी आइसक्रीम बनकर तैयार है|
Next Story