लाइफ स्टाइल

Watermelon Dishes : चिलचिलाती गर्मी में आपको फ्रेश रखेंगी तरबूज से बनीं ये डिशेज

HARRY
26 May 2023 4:18 PM GMT
Watermelon Dishes : चिलचिलाती गर्मी में आपको फ्रेश रखेंगी तरबूज से बनीं ये डिशेज
x
आज ही नोट करें रेसिपी

Watermelon Dishes : गर्मियों के मौसम में हर किसी के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में लोग डॉक्टर भी पानी की कमी पूरी करने के लिए मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। इस मौसम में खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको तरबूज से बनीं डिशेज के बारे में बताएंगे।

दरअसल, मीठा रसदार तरबूज कई आवश्यक पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिकों से युक्त होता हैं। इस सुपरफूड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ विटामिन-C होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने और रोग पैदा करने वाले बैक्टरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। गर्मियों के मौसम में ये शरीर को काफी ठंडक भी पहुंचाता है। पर, अगर आप नॉर्मल तरीके से तरबूज खाने से बोर हो गए हैं तो खुश हो जाइए, आज हम आपको तरबूज से बनने वाली पांच डिशेज के बारे में बताएंगे। इससे आप गर्मियों भर अलग-अलग तरीके से तरबूज का सेवन कर सकेंगे। तरबूज की अन्य डिशेज तो आपने खाई होंगी, पर तरबूज चीज केक इन सबमें सबसे अलग है। इसे आप चॉकलेट बिस्किट की मदद से बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बच्चों को ये बेहद पसंद आता है।

अपने घर के बच्चों को खुश करने के लिए आप तरबूज की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में आपको कुछ ही समय लगेगा। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी तरबूज की आइसक्रीम काफी पसंद आएगी।

ये सलाद आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसे बनाने के लिए आपको फेटा चीज की जरूरत पड़ेगी। फिटनेस फ्रीक लोग इसे अक्सर खाते देखे जाते हैं।

गर्मियों में हर कोई कुछ ठंडा खाना चाहता है। ऐसे में अगर आप तरबूज से बनी कुल्फी बनाएंगी तो ये सभी को बेहद पसंद आएगी।

Next Story