लाइफ स्टाइल

कॉन्फिडेंस को करना है मजबूत? इस योग मुद्रा की लें मदद

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 9:57 AM GMT
कॉन्फिडेंस को करना है मजबूत? इस योग मुद्रा की लें मदद
x
इस योग मुद्रा की लें मदद
जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट रहना बहुत जरूरी है। कॉन्फिडेंस के लिए जहां पॉजिटिव विचार और अच्छी सोच जरूरी है। वहीं, कई मुद्राएं भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। मुद्रा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कई ऐसी मुद्राए हैं, जो आपकी हेल्थ को सुधार सकती हैं। महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ के लिए भी कुछ मुद्रा बहुत अच्छी होती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से न केवल आत्मविश्वास मजबूत होता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।
शरीर में एनर्जी के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए यह मुद्रा फायदेमंद है। कई पावरफुल और बड़ी हस्तियां भी इस मुद्रा को करती हैं। इसे उत्तरबोधि मुद्रा (Awakening Mudra) कहा जाता है। आत्मविश्वास को बढ़ाने में यह मुद्रा किस तरह फायदेमंद है और इसे करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन बता रही हैं।
उत्तरबोधि मुद्रा
उत्तरबोधि मुद्रा को आत्मज्ञान की मुद्रा भी कहा जाता है।
यह मुद्रा गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है।
इसके अलावा, जो लोग दिमागी मेहनत करते हैं, उन्हें भी यह मुद्रा जरूर करनी चाहिए।
सांस से जुड़ी परेशानियों में भी यह मुद्रा बहुत कारगर है।
यह मुद्रा आपके अंदर चेतना पैदा करती है।
इस मुद्रा में रहते हुए आस-पास की चीजों को आप ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं।
इससे एकाग्रता में भी सुधार होता है।
अगर आप विचारों में उलझे हुए हैं, तो इस मुद्रा से आपको उलझन से राहत मिल सकती है।
इस मुद्रा को करने से डिप्रेशन भी दूर होता है।
यह मुद्रा आपकी क्रिएटिविटी भी सुधारती है।
अगर आपको भटकाव महसूस हो, तो इस मुद्रा का अभ्यास करें।
उत्तरबोधि मुद्रा कैसे करें
अपनी तर्जनी और अंगूठे को फैलाकर फंसाएं।
इस मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा लें।
अंगूठे को नीचे की की तरफ रखें और इंडेक्स फिंगर को ऊपर की ओर रखें।
हाथों को नाभि के पास रखें।
आप इस मुद्रा का रोज 10-15 मिनट अभ्यास कर सकते हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story