लाइफ स्टाइल

घर पर बनाना चाहती हैं नेल आर्ट, 5 चीजों का करें इस्तेमाल

Khushboo Dhruw
9 April 2024 2:13 AM GMT
घर पर बनाना चाहती हैं नेल आर्ट, 5 चीजों का करें इस्तेमाल
x
लाइफस्टाइल : नेलपॉलिश हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन अब केवल नेलपॉलिश से काम नहीं चलता। नाखूनों पर नेल ऑर्ट स्टाइलिश और ट्रेंडी दोनों दिखती है। लेकिन इसके लिए महंगे नेल आर्टिस्ट के पास जाने या महंगे इक्विपमेंट खरीदने की जरूरत नही है। बस नेलपॉलिश के साथ घर में रखी इन चीजों की मदद से सुंदर नेल आर्ट बनाने में मदद मिलेगी। तो चलिए जानें कैसे घर में रखी चीजों से नेल आर्ट बनाएं।
अब खुद कीजिए नाखूनों पर कलाकारी
1) मेकअप ब्लेंडर से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब नेल पेंट से कलर कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाकर नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं। अलग-अलग रंग की नेल पेंट से कलरफुल नेल आर्ट भी बना सकती हैं।
2) ईयरबड्स का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। अब ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बना लें। इससे आपके नाखून काफी सुंदर लगने लगेंगे।
3) टूथपिक का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। पहले आधे नाखूनों में नेल पेंट लगाएं। अब स्माइली बनाने के लिए टूथपिक के पिछले हिस्से को दूसरे रंग की नेल पॉलिश में डुबोकर नाखूनों पर दो डॉट बनाएं और टूथपिक के अगले हिस्से से डॉट के नीचे स्माइली बना लें।
4) हेयर पिन से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब जिग-जैग वाली हेयर पिन पर दूसरे कलर की नेल पेंट लगाकर किसी भी पैटर्न में नाखूनों पर लगाएं। इससे आपकी नेल आर्ट काफी प्रोफेशनल लगने लगेगी।
5) पेन की रिफिल से नेल आर्ट बनाने के लिए नाखूनों पर ब्लैक या किसी अन्य कलर की नेल पेंट लगाएं। अब सफेद या किसी कॉम्बीनेशन कलर वाली नेलपेंट को रिफि
Next Story