लाइफ स्टाइल

देना चाहते हैं चिकन बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, आजमाए यह तरीका

Kiran
15 Jun 2023 1:08 PM GMT
देना चाहते हैं चिकन बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, आजमाए यह तरीका
x
आवश्यक सामग्री
- 800 ग्राम बोनलेस चिकन
- 600 ग्राम बासमती चावल
- 100 ग्राम प्याज़
- 100 ग्राम घी
- 3 तेजपत्ता
- 3 लौंग
- 6 हरी इलायची
- 5 दालचीनी
- 5 हरी मिर्च
- पुदीने की पत्तियां
- 75 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून केवड़ा जल
- 1 अदरक का टुकड़ा
- चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
- इलायची पाउडर
- केसर
- 60 मिली क्रीम
- 1 नींबू का रस
- तेल
- दही
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- चिकन को धोकर साफ़ करके काट लें।
- चावल को पानी में भिगो दें। अदरक और पुदीने को हंडी में रखें।
- घी को गर्म करके प्याज़, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, हरी मिर्च और इलायची डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
- फिर चिकन, अदरक-लहसुन का पेस्ट व नींबू का रस डालकर 10 मिनट तक और भूनें।
- दही और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- चिकन के पक जाने पर उसे निकालकर अलग रख दें।
- चावल को पकाकर हंडी में रखें।
- इसमें केवड़ा जल, दालचीनी पाउडर, पका हुआ चिकन और केसर डालें।
- हांडी के ढक्कन के किनारे पर गूंथा हुआ आटा लगा दें और 15 मिनट तक हंडी के ऊपर और नीचे जलता हुआ कोयला रखें।
- रायते के साथ गरमा गरम सर्व करें।
Next Story