लाइफ स्टाइल

Walnut Banana Smoothie: ऊर्जा का भंडार है यह ड्रिंक

Sarita
18 Aug 2025 7:59 AM IST
Walnut Banana Smoothie: ऊर्जा का भंडार है यह ड्रिंक
x
Walnut Banana Smoothie: शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ दिमाग के लिए भी लाभकारी है। इसे बनाना काफी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाता है। इसकी खासियत है कि बच्चों को भी इसका जायका काफी पसंद आता है और वे बड़े चाव से इसे पीते हैं। यह पीने के बाद काफी वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता।
सामग्री (Ingredients)
केले – 2
अखरोट – 1/4 कप
शहद – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
दूध – 2 ग्लास
आइस क्यूब्स – 2-3 (वैकल्पिक)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पके हुए केले का चुनाव करें और अखरोट को तोड़कर उसके अंदर की गिरी को बाउल में जमा कर लें।
- इसके बाद केला लें और उसे छीलकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब एक ब्लेंडर लें और उसमें केले के टुकड़े, अखरोट की गिरी, दो चम्मच शहद और इलायची पाउडर डालें।
- आखिर में ब्लेंडर में दूध डालें और ढक्कन लगाकर सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड करें।
- इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि सारी चीजें स्मूद न हो जाएं। वॉलनट-बनाना स्मूदी तैयार है।
- इसे सर्विंग ग्लास में डालें और ठंडा करने के लिए 2-3 आइस क्यूब्स भी डाल दें।
Next Story