- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में पैदल चलना...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में पैदल चलना शरीर के लिए वरदान, जानें किस समय करें वॉक
jantaserishta.com
3 Dec 2025 1:02 PM IST

x
नई दिल्ली: आज की जीवनशैली मशीनों पर निर्भर हो रही है। कंप्यूटर और गैजेट के सहारे लोग कुर्सी या बिस्तर से हिलते नहीं हैं और शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। शारीरिक गतिविधियां कम होने से शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है, इसलिए एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम, अच्छा आहार और पैदल चलना बहुत जरूरी है। आज हम आपको पैदल चलने से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे, जो किसी सप्लीमेंट की तुलना में तेजी से काम करता है।
आयुर्वेदिक में पैदल चलने को वात से जोड़ा गया है। पैदल चलने से शरीर में वात दोष संतुलित रहता है। सर्दियों में बदलते मौसम की वजह से वात और कफ दोनों बढ़ जाते हैं, ऐसे में पैदल चलना शीत ऋतु में जरूरी माना गया है। पैदल चलने से हृदय और पाचन शक्ति मजबूत होती है, नींद में सुधार आता है, और शरीर में ऊर्जा प्रवाह सुधरता है। इसलिए खाने के बाद हमेशा 500 कदम रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि सिर्फ खाने के बाद ही चलना उपयोगी नहीं होता है। दिन के तीन पहर पैदल चलना शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है।
सुबह की सैर शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत होती है। सुबह के समय तेजी से चलने से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है, और तनाव कम होता है। सुबह की सैर के लिए कम से कम 30 मिनट तक तेजी से चलें और हाथों को फैलाकर गहरी सांस भी लें। दोपहर के वक्त खाना खाने के बाद भी वॉक करना जरूरी होता है। खाना खाने के बाद लोग आलस की वजह से बिस्तर पर लेट जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। खाना खाने के बाद 20 मिनट बाद वॉक करना लाभकारी होगा। इससे गैस बनने की परेशानी नहीं होगी, पेट का पाचन भी दुरुस्त होगा, ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा, और नींद में भी सुधार होगा।
रात को खाना खाने के बाद हल्की सैर लेना भी जरूरी होता है, लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि रात के समय तेजी से नहीं चलना चाहिए। इससे शरीर एक्टिवेट हो जाता है और मस्तिष्क नींद लाने वाले हार्मोन नहीं बना पाता है, इसलिए हल्के कदमों से वॉक करें। इससे पाचन सही रहेगा और खाना पूरे शरीर को पोषित करेगा।
Tagsसर्दियों में पैदल चलना शरीर के लिए वरदानसर्दियों में पैदल चलनापैदल चलनाWalking in winter is a boon for the bodywalking in winterwalking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





