लाइफ स्टाइल

लंबी उम्र जीने के लिए रोज़ाना इतने कदम चलें पैदल,हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Kunti Dhruw
28 Feb 2021 3:27 AM GMT
लंबी उम्र जीने के लिए रोज़ाना इतने कदम चलें पैदल,हमेशा रहेंगे सेहतमंद
x
कोरोना वायरस महामारी में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली,कोरोना वायरस महामारी में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। हालांकि, इस महामारी ने लोगों के मन में सेहत के प्रति जागरुकता बढ़ी है। इससे पहले लोग सेहत को लेकर एक्टिव नहीं थे, लेकिन अब अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए लोग सभी चीजों का सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग रोजाना वॉकिंग करते हैं, तो कुछ लोग घंटों वर्क आउट करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए वॉकिंग सबसे उत्तम वर्क आउट है। इससे सभी बीमारियां में आराम मिलता है। हालांकि, एक दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए। इस विषय को लेकर जानकारों में हमेशा मतभेद रहता है। इसके लिए कई शोध किए जा चुके हैं और कई शोध किए जा रहे हैं। इससे पहले एक शोध में रोजाना 10,000 कदम पैदल की सलाह दी गई थी। हालांकि, अगर आप लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो आपको 10K कदम पैदल चलने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने और लंबी उम्र के लिए रोजाना कितने कदम पैदल चलना चाहिए-

आधुनिक समय में लोगों की खराब जीवनशैली के चलते इस धारणा में भी बदलाव हुआ है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति को रोजाना 4400 कदम टहलने अथवा चलने की जरूरत है। journal JAMA Internal Medicine में छपी एक लेख के अनुसार, सेहतमंद रहने और लंबी उम्र की कामना करने वाले लोगों को रोजाना 4400 कदम जरूर चलना चाहिए। वहीं, कदम में बढ़ोत्तरी करने पर बीमारियों का खतरा कम होता है। हालांकि, एक दिन में अधिक से अधिक 7500 कदम चलना चाहिए। इसके साथ ही रोजाना 20 मिनट वर्क आउट जरूर करें।
10K कदम
इससे पहले सन 1964 में टोक्यो ओलिंपिक खेल के बाद एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में एक पैडोमीटर बेचा गया था, जिसका नाम मैनपो-के था। इसका मतलब एक आदमी को 10 हजार कदम पैदल चलने की जरूरत है। उस समय से यह एक धारणा बन गई है कि सेहतमंद रहने के रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलना चाहिए।
कैसे पूरा करें 4400 कदम
अगर आप लगातार एक बार में इतने कदम नहीं चल सकते हैं, तो इसे आप कई भागों में बांट कर भी पूरा कर सकते हैं। अगर आप सुबह और शाम में नहीं टहलना चाहते हैं, तो अपने घर के लॉन अथवा ऑफिस के गार्डन में किसी भी समय टहल सकते हैं। रोजाना 15 हजार कदम चलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Next Story