- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vrat Special Aloo...
लाइफ स्टाइल
Vrat Special Aloo Jeera :व्रत में फलाहार के लिए बनाएं स्वादिष्ट आलू जीरा
Sarita
12 Feb 2026 11:59 AM IST

x
Vrat Special Aloo Jeera : अगर आप भी इस व्रत में कम मेहनत में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो यह आलू जीरा रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका|
व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
उबले हुए आलू – 4 से 5 मीडियम साइज
घी या मूंगफली का तेल – 2 चम्मच
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) – स्वाद के अनुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शनल)
व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने की आसान विधि क्या है?
1. व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह छील लें. फिर इन आलू को चाकू की मदद से छोटे और एक बराबर टुकड़ों में काट लें. आलू को ज्यादा छोटा न काटें वरना वे पकाते समय टूट सकते हैं.
2. अब एक कड़ाही लें और उसमें दो चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें. जब घी गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डाल दें. जीरा जब अच्छे से चटकने लगे और हल्का भूरा हो जाए, तब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें.
3. अब कड़ाही में कटे हुए आलू डाल दें. ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़कें. इन सबको कलछी की मदद से हल्के हाथों से मिलाएं ताकि आलू पर मसालों की एक अच्छी परत चढ़ जाए.
4. आलू को 5 से 7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें. जब आलू के किनारे थोड़े कुरकुरे और सुनहरे दिखने लगें, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर इसे गरमा-गरम परोसें|
TagsAloo Jeeraआलू जीराAloo JeeraPotato Jeera जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





