लाइफ स्टाइल

विटामिन बी12 की कमी से होने वाला एनीमिया रोग जानिए इसके लक्षण

Teja
28 Nov 2021 6:49 AM GMT
विटामिन बी12 की कमी से होने वाला एनीमिया रोग  जानिए इसके लक्षण
x

विटामिन बी12 की कमी से होने वाला एनीमिया रोग जानिए इसके लक्षण

विटामिन B12 की कमी से होने वाला एनीमिया रोग आम एनीमिया (Anemia) से थोड़ा अलग होता है इस स्थिति में हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं


जनता से रिश्ता वेबडस्क | विटामिन B12 की कमी से होने वाला एनीमिया रोग आम एनीमिया (Anemia) से थोड़ा अलग होता है इस स्थिति में हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं इन्हें बनाने के लिए हमें विटामिन बी12 (Vitamin B12) की आवश्यकता होती है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का अभाव होता है तो शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती जिसकी उसे जरूरत होती है यही वजह है कि एनीमिया आपको थका हुआ कमजोर और सांस लें में कमी महसूस करा सकता है।विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं शाकाहारी लोग
विटामिन B12 की कमी से होने वाले एनीमिया का कारण
जब आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, मांस जैसे खाद्य पदार्थों से पर्याप्त विटामिन B12 को प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो शरीर में विटामिन B12 वाले एनिमिया के शिकार हो सकते हैं। शाकाहारियों में विटामिन B12 की कमी की संभावना अधिक रहती है। शरीर में है आयरन की कमी तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एनीमिया की कमी होगी दूर
आपका शरीर कब विटामिन B12 अवशोषित नहीं करता है?
कुछ एक बीमारियां हैं जो आंतों में पोषक तत्व खासकर विटामिन B12 को अवशोषित करने में रुकावट पैदा करते हैं जैसे एचआईवी, क्रोहन डिजीज या कुछ संक्रमण। इसके अलावा कुछ दवाएं जैसे एंटीबायोटिक और एंटी सीजर दवाएं आदि।इस उम्र के लोगों को सबसे ज्‍यादा होता है एनीमिया, सबसे पहले दिखते हैं ये लक्षण...
कैसे पता करें विटामिन B12 की कमी?
थका हुआ महसूस करना
सांस लेने में कमी
त्वचा का पीलापन
चक्कर आना
भूख न लगना
अचानक से वजन कम हो जाना
हाथ पैर सुन हो जाना या झुनझुनी
मांसपेशियां कमजोर महसूस होना
मूड में बदलाव
कैसे पता करें कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है?
आमतौर पर विशेषज्ञ शरीर में दिखने वाले लक्षणों को पहचान कर क्या बता देते हैं कि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी है। कई बार चिकित्सक ब्लड काउंट की जांच कर भी B12 की कमी के बारे में पता करते हैं। सीधे रक्त की जांच कर भी बी12 की कमी का पता लगाया जा सकता है।


Next Story