लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन के खास मौके पर भाई-बहनों के साथ इन जगहों की करें सैर

HARRY
27 Aug 2023 3:59 AM GMT
रक्षाबंधन के खास मौके पर भाई-बहनों के साथ इन जगहों की करें सैर
x

रक्षाबंधन : इस बार रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। साल में एक बार आने वाला यह पर्व भाई-बहनों के रिश्तों को और मजबूत करता है। इस दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं। इसके बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं। यह रक्षाबंधन को मनाने का सामान्य तरीका है। हालांकि, इस बार आप कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो आप अपने भाई-बहनों के साथ इस रक्षाबंधन किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जी हां, इस राखी पर आप अपनी बहनों को तोहफे में कही सैर कराने ले जा सकते हैं। इससे परिवार में खुशी का माहौल भी बना रहेगा। साथ ही इस त्योहार को खास बनाने का ये तरीके सबसे अलग होगा। इसी कड़ी में हम आपको घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वालें हैं। चलिए जानते हैं शिमला रक्षाबंधन के अवसर पर आप अपने परिवार के साथ शिमला जा सकते हैं। शिमला एक ठंड़ी जगह है। इस दौरान पड़ने वाली गर्मी से आपको राहत मिल सकती है। खास बात ये है कि, शिमला में बजट के हिसाब से कुछ बसे चलती हैं , जो आपको यहां के मशहूर पर्यटन स्थल पर पहुंचा देंगी। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच भाई बहन और पूरा परिवार एक साथ सेल्फी ले सकता है। पिंक सिटी यानी जयपुर आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है। दरअसल, जयपुर में संस्कृति और इतिहास से जुड़ी कई चीजें ऐसी हैं, जो आपको पसंद आ सकती हैं। आप यहां हवा महल, जंतर मंतर और नाहरगढ़ किला जैसी विभिन्न जगहों को देख सकते हैं। इसके आलावा आप अपने परिवार के साथ राजस्थानी थाली और दाल बाटी चूरमा का मजा उठा सकते हैं।

बनासर रक्षाबंधन के शुभ अवसर आप अपने बहन भाई के साथ बनारस घूमने जा सकते हैं। साथ ही आप भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी भी जा सकते हैं। भाई बहन बनारस जाकर रक्षाबंधन मना सकते हैं। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ आप यहां की लस्सी और स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है। रक्षाबंधन के खास अवसर पर आप इस पावन नगरी में सरयू स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद भाई बहन एक दूसरे को राखी बांधकर ईश्वर का आर्शीवाद ले सकते हैं। अद्भुत नजारों के बीच आपका ये पर्व बेहद खास हो सकता है। आप चाहें तो शाम के समय सरयू आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

Next Story