लाइफ स्टाइल

शाकाहारी लोग विटामिन D की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, डाइट में करें शामिल

Tulsi Rao
26 July 2022 2:30 AM GMT
शाकाहारी लोग विटामिन D की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, डाइट में करें शामिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी तत्व है। इससे दांत भी मजबूत होते हैं। साथ ही यह उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों से होने वाली बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया के दर्द की परेशानी नहीं होती है। विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से वयस्कों और बच्चों में भी हड्डियों की कमजोरी की शिकायत नहीं आती है। हालांकि आपको मांसहारी विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों की सूची तो मिल जाएगी लेकिन शाकाहारी लोग भी आसानी से कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी न हो और वह अंदर से स्वस्थ रह सकें। इसके अलावा आपको रोजाना आधे घंटे धूप में भी जरूर बैठना चाहिए। इससे भी हड्डियां मजबूत होती है।

विटामिन डी युक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थ

1. दूध

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं। साथ ही दूध को एक संपूर्ण आहार माना जा सकता है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, वसा और गुड कार्ब्स भी पाए जाते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो आप दूध की जगह छाछ या स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।

2. दही

दूध से बना दही गर्मियों के लिए सबसे अच्छा आहार में से एक होता है। दही के सेवन से आपके शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। डेयरी उत्पादों से एलर्जी वाले लोगों के लिए दही एक सही प्रोबायोटिक के रूप में काम आ सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर और कैलोरी बेहद कम मात्रा में पाई जाती है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस मौसम में आप इससे छाछ, रायता और मीठी लस्सी भी बनाकर पी सकते हैं। इससे हड्डियों के दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

3. मशरूम

मशरूम को विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आप इसे सूप, स्टिर-फ्राई, स्टॉज या सलाद के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यूवी प्रकाश के संपर्क में आने पर मशरूम विटामिन का संश्लेषण कर सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसका इस्तेमाल आप सैंडविच और सब्जी के लिए शाकाहारी स्टफिंग के रूप में कर सकते हैं। मशरूम खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं।

4. ऑरेज जूस

संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। एक गिलास संतरे का जूस पीने से आपके शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी नहीं होती है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसे आप फल के रूप में और जूस के रूप में पी सकते हैं। गर्मियों के दिनों में ये काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

5. पनीर

पनीए एक बेहद स्वादिष्ट डेयरी उत्पाद है, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। यह स्किन और मस्तिष्क के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके लिए आपको सही प्रकार का पनीर चुनने की आवश्यकता होती है। फेटा, पनीर और रिकोटा जैसी कुछ स्वस्थ चीजें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी आहार में शामिल करने के फायदे

1. विटामिन डी के सेवन से आप डिप्रेशन से दूर रह सकते हैं।

2. इसके सेवन से हृदय रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी बेहद आवश्यक है।

4. साथ ही इम्यून सिस्टम को भी बहुत मजबूत बनाता है।

5. वजन घटाने और स्वस्थ वजन के लिए विटामिन डी आहार में जरूर शामिल करें।

6. इसके अलावा यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

Next Story