- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable Uttapam:...
लाइफ स्टाइल
Vegetable Uttapam: सुबह की शुरुआत इस स्वादिष्ट डिश से करेंगे तो पूरा दिन खुशनुमा रहेगा
Sarita
29 Jan 2025 12:41 PM IST

x
Vegetable Uttapam: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वेजिटेबल उत्तपम की रेसिपी जिसका मिजाज कुछ इसी तरह का होता है। यह डिश हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आती है, फिर चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग। दिन का पहला खाना इतना लजीज होगा तो मन दिनभर खुश रहना स्वाभाविक है। आइए जानते हैं वेजिटेबल उत्तपम बनाने का आसान तरीका।
सामग्री (Ingredients)
धुली उड़द दाल - 1/2 कप
चावल - 1 कप
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
करी पत्ता - 12-13
बारीक कटी गाजर - 1 कप
बारीक कटी प्याज - 1 कप
बारीक कटा टमाटर - 1 कप
बारीक कटी शिमला मिर्च - 1 कप
मटर - 1 कप
तेल - 4 चम्मच
हींग - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
- एक दिन पहले शाम को चावल-दाल को पानी में भिगोकर रख दें। उसी रात को सोने से पहले इसका पानी निथार लें।
- अब इसको एक मिस्सी की मदद से बारीक करके इसका पेस्ट बना लें।
- जब इस मिश्रण में खमीर उठ जाए तब इसमें अदरक का पेस्ट, करी पत्ता, हरी सब्जियां, नमक और हींग को एड करके इसका घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को लें। इसको मीडियम फ्लैम पर रख दें।
- तवा गरम होने पर इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें। ध्यान रहे कि इस तेल को पूरे तवे पर फैलाना है।
- इसके बाद पहले से तैयार मिश्रण को एक छोटी करछी की मदद से तवे पर डालकर फैला लें।
- अब इसके किनारों पर हल्का सा तेल डालकर पलटें और कुछ समय के लिए पकने दें।
- इसके किनारों पर हल्का ब्राउन कलर होने पर इसे दूसरी ओर पलट दें।
- दोनों तरफ सही से सिकने के बाद इसे उतार लें। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
TagsVegetableUttapamस्वादिष्टडिश VegetableDeliciousDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





