- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable soup :अपना...
लाइफ स्टाइल
Vegetable soup :अपना खुद का वजन घटाने वाला सब्जी का सूप बनाएं
Sarita
1 Oct 2025 6:59 AM IST

x
Vegetable soup :आप अपनी वेट लॉस जर्नी में रात में खाने में वेजिटेबल सूप शामिल कर सकते हैं. वेजिटेबल सूप वजन कम करने के अलावा कमजोर इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। ऐसे में इस सूप को पीना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। लेकिन, बहुत से लोगों को वेजिटेबल सूप बनाना नहीं आता और न ही इसकी रेसिपी आती है।कुछ लोगों इसे घर में बनाते हैं तो उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप वेजिटेबल सूप (Vegetable Soup Recipe) की इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जो कि हेल्दी भी है और टेस्टी भी। साथ ही इसे खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जानते हैं वेजिटेबल सूप रेसिपी।
वेजिटेबल सूप के लिए सामग्री:
हरी प्याज, गाजर, हरी लहसुन, ब्रोकली, मटर, आलू, पालक, मेथी, पुदीना, मशरूम, शकरकंद, अदरक
वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं:
सबसे पहले हरी प्याज, गाजर, लहसुन, अदरक, मटर, आलू, पालक, मेथी, पुदीना, मशरूम और शकरकंद को काटकर रख लें।
फिर एक फ्राई पैन में इन चीजों को डालकर हल्का-हल्का भून लें। हल्का सा नमक डालकर ढककर पका लें।
इसमें ऊपर से आधा चम्मच विनेगर डालें और फिर काली मिर्च छिड़कर और नमक डालकर पकाएं।
ऐसा करने के बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं और सबको अच्छी तरह से पका लें।
इसमें हल्का नमक और काली मिर्च डालकर और पकाएं। फिर इसे सर्व करें। स्वाद के लिए ऊपर से धनिया पत्ती मिलाएं।
वेजिटेबल सूप के फायदे:
वेजिटेबल सूप पीना शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा इसे पीना इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और कई बीमारियों से बचाता है। जैसे सर्दी-जुकाम। इसके अलावा सर्दियों में ये शरीर को गर्मी देने का काम करता है जिससे आप हमेशा स्ट्रांग और हेल्दी रहते हैं।
TagsVegetable soupवजनघटानेसब्जीसूपVegetable soupweight lossvegetablesoup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





