लाइफ स्टाइल

Vegetable French Fries: घर पर बनाएं वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज

Sarita
20 Feb 2026 10:47 AM IST
Vegetable French Fries:  घर पर बनाएं  वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज
x
Vegetable French Fries: आज हम आपको वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से और मिनटों में ही अपने घर पर बना सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सिर्फ टेस्टी ही नहीं होती, बल्कि न्यूट्रिशियस भी होती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो आपके बच्चे काफी शौक से और चेहरे पर मुस्कान के साथ इसे खाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
2 आलू
1 गाजर
1 शिमला मिर्च
1 कच्चा केला या शकरकंद, ऑप्शनल
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
2 बड़े चम्मच मैदा या चावल का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स सिर्फ कोटिंग के लिए
फ्राई करने के लिए ऑयल
वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी:
वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धो लें. अब आलू, गाजर और कच्चे केले को फ्रेंच फ्राइज के शेप में लंबा-लंबा काट लें. इस बात का ख्याल रखें कि सभी टुकड़े लगभग एक बराबर साइज के हों ताकि वे सही तरीके से पकें.
अब कटे हुए सब्जियों को 5 मिनट तक हल्के नमक वाले गर्म पानी में डालकर रखें. ऐसा करने से सब्जियां हल्की सॉफ्ट हो जाती हैं और फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. इसके बाद पानी निकालकर सब्जियों को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
इसके बाद एक बड़े बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल में सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह कोट कर लें.
इसके बाद सभी सब्जियों को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें ताकि फ्राइज बाहर से ज्यादा क्रिस्पी बनें.
इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो मीडियम आंच पर फ्राइज को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी कम तेल के साथ बना सकते हैं.
गर्मागर्म वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज को प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें|
Next Story