- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable Chop : शाम...
लाइफ स्टाइल
Vegetable Chop : शाम की चाय के साथ बनाएं ये स्वादिष्ट क्रिस्पी वेजिटेबल चॉप
Sarita
7 July 2025 12:07 PM IST

x
Vegetable Chop: सब्जियों और मसालों के मिश्रण से बना वेज चॉप एक बेहतरीन स्नैक रेसिपी है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें, आपको इसका स्वाद बाजार में मिलने वाले वेजिटेबल चॉप जैसा ही लगेगा।
वेजिटेबल चॉप बनाने के लिए सामग्री :
आलू – 2 उबले हुए
गाजर- 1
मटर- 3-4 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटा हुआ
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच फ्राई की हुई
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
बीटरूट- 1
नमक- स्वादानुसार
अदरक- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
जीरा- 1 छोटा चम्मच
लौंग- 2
मैदा- 2 चम्मच
तेल
ब्रेड क्रम्बस- एक कप
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ते
वेजिटेबल चॉप बनाने की विधि:
वेजिटेबल चॉप बनाने के लिए आप आलू को उबाल कर रख लें. अब गाजर, बीटरूट को कद्दूकस कर लें. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं. आप इसमें बारीक कटा बीन्स को भी डाल दें.
अब आप एक कढ़ाई को गरम करें और इसमें आप तेल को भी डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और लौंग को डाल दें. इसमें अब कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च को भी डाल दें. अब इसमें आप गाजर और बीटरूट को भी डालकर भुने. जब ये पक जाए तब आप उबले हुए आलू, मूंगफली को डाल दें और मटर को भी मिक्स कर दें.
इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स करें और नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला को डाल दें. अब आप इसमें हल्दी पाउडर को भी मिक्स कर दें. कुछ मिनट तक मसालों को पकाएं और फिर धनिया पत्ती को इसके ऊपर डाल दें.
वेज चॉप बनाने के लिए आप एक कटोरे मैदे में पानी डालकर घोल तैयार करें. ब्रेड क्रम्बस को एक प्लेट में रखें.
तैयार किए हुए स्टफिंग को आपको लंबा रखना है टिक्की के जैसे गोल नहीं करना है. इसको आप मैदे के घोल में डालें और अच्छे से कोट करें. इसको अब ब्रेड क्रम्बस से कोट करें और कढ़ाई में तेल गर्म करें. सारे चॉप को ऐसे ही तैयार कर लें. गर्म तेल में इसे बारी-बारी से फ्राई कर लें. फ्राई हो जाने के बाद आप इसको चटनी के साथ शाम के नाश्ते में एंजॉय करें|
Next Story





