- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable Atta Cheela:...

x
Vegetable Atta Cheela: नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो दिनभर एनर्जेटिक रखे। आप चीला खाने के शौकीन हैं तो अब बनाएं वेजिटेबल आटा चीला। इसमें आप पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वाद तो मिलेगा ही, साथ ही सेहत भी बनेगी। इसके लिए बेसन या सूजी नहीं, बल्कि आटा चाहिए, जो हर घर में हमेशा मौजूद रहता है। नाश्ते के लिए कम समय है तो इस डिश पर भरोसा जताएं। जब भी कुछ अलग और नया खाने की इच्छा करे तो यह परफेक्ट चोइस रहेगी। इसे घर के सभी सदस्य पसंद करेंगे चाहे वो छोटा हो या बड़ा।
सामग्री (Ingredients)
आटा - एक कप
दही - 1/2 कप
शिमला मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
गाजर - 2 बड़ा चम्मच
अदरक - एक टुकड़ा
बींस - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 3 बड़ा चम्मच
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच हल्दी
अजवायन - आधा चम्मच
हरी मिर्च - 2
नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आटे को एक बाउल में डालें। इसमें नमक, अजवायन, हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें दही डालकर मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि ना तो घोल बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला।
- सभी सब्जियों को अच्छी तरह से पानी से साफ करके बारीक काट लें।
- अदरक को कद्दूकस कर लें। धनिया पत्ती भी काट लें।
- घोल में सभी कटी हुई सब्जियों, अदरक, धनिया पत्ती को मिला दें।
- गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर अच्छी तरह से गरम करें। इस पर थोड़ा सा तेल लगा दें।
- अब चीला के घोल को पैन पर डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- दोनों तरफ पलटते हुए अच्छी तरह से सेकें। तैयार है वेजिटेबल आटा चीला। इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
TagsVegetable AttaCheelaनाश्तेडिश Vegetable Atta Cheelabreakfast dish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





