- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Veg Mughlai...
लाइफ स्टाइल
Veg Mughlai Biryani:लंच या डिनर में ट्राई कर सकते हैं ये स्वादिष्ट डिश
Sarita
8 July 2025 1:57 PM IST

x
Veg Mughlai Biryani: आप अगर बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। वैसे तो आप जब चाहे इसे बनाकर खाएं, लेकिन हमारा मानना है कि कि किसी विशेष अवसर पर यह और भी रंग जमा देगी। यह खाकर लोगों के मुंह से सिर्फ और सिर्फ तारीफ निकलेगी। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे आराम से बना पाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
चावल लंबे दाने वाले पके हुए – 2 1/2 कप
प्याज पतले कटे – 1/2 कप
टमाटर कटे – 3/4 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
शिमला मिर्च – 1/2
गाजर – 1
मटर दाने – 1/4 कप
फली कटी – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले लंबे दाने वाले चावल को पकाएं और एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद प्याज के लंबे पतले टुकड़े काटें।
- फिर टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, फली, गाजर, शिमला मिर्च को काट लें।
- अब एक बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फली को डालकर उबालें और पकने के बाद पानी निकालकर बाउल में अलग रखें।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- मसाले चटकने लगें तो कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और चलाते हुए भूनें। 2-3 मिनट तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- टमाटर नरम होने में 2-3 मिनट लगेंगे। टमाटर जब नरम हो जाएं तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर चम्मच की मदद से मिक्स कर दें और 1 मिनट पकाएं।
- इसके बाद उबली हुई सब्जियों को डालकर मिक्स करें और 1-2 मिनट तक पकने दें। अब तैयार मिश्रण को अलग रख दें।
- अब माइक्रोवेव बेकिंग डिश में चिकनाई लगाएं और एक कप चावल डालकर एक समान फैला लें।
- इसके ऊपर सब्जी का तैयार मिश्रण डालकर एक जैसा फैलाएं। फिर आखिर में डेढ़ कप चावल ऊपर डालकर लेयर बना लें।
- इस पर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें और हाई टेम्प्रेचर पर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद बर्तन को माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें। तैयार है वेज मुगलई बिरयानी।
TagsVeg MughlaiBiryaniलंचडिनस्वादिष्टडिशVeg MughlaiLunchDinnerDeliciousDish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





