- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Veg Malai Sandwich...
लाइफ स्टाइल
Veg Malai Sandwich :शाम के नाश्ते के लिए बनाएं क्रीमी और स्वादिष्ट वेज मलाई सैंडविच
Sarita
30 Sept 2025 9:58 AM IST

x
Veg Malai Sandwich : सैंडविच एक ऐसी डिश है जो आसानी से बन जाती है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं. सैंडविच को कई तरीकों से आप तैयार कर सकते हैं. आप वेजिटेबल सैंडविच, आलू सैंडविच को बना सकते हैं. सैंडविच में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना है जो आसनी से तैयार हो जाए तो आप वेज मलाई सैंडविच को बना सकते हैं. आप चाय के साथ, पार्टी स्नैक्स या फिर शाम की हल्की भूख को दूर करने के लिए इसे बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि|
वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए सामग्री :
ब्रेड स्लाइस- 4
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
क्रीम या मलाई- 3 बड़े चम्मच
गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
स्वीट कॉर्न- आधा कप
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरी चटनी- 2 बड़ा चम्मच
कटा हुआ धनिया- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
वेज मलाई सैंडविच बनाने की विधि:
वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को बारीक काट लें. इसे एक बाउल में डाल दें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च को डालें.
अब आप इसमें मलाई या क्रीम को डालें. इसमें आप नमक, काली मिर्च का पाउडर और कटा हुआ धनिया को मिक्स कर दें. अब आप ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी को लगाएं और इसके ऊपर आप मलाई के मिश्रण को फैला दें.
इसके ऊपर से दूसरा ब्रेड स्लाइस को रखें. अब आप तवे को गर्म करें और इसके ऊपर बटर को डालें. इसके ऊपर आप ब्रेड स्लाइस को डालें और इसे हल्के से दबाकर दोनों साइड से इसे पका लें. इस तरह से सैंडविच को तैयार कर लें. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें|
TagsVeg MalaiSandwichक्रीमीस्वादिष्टवेज मलाईसैंडविचVeg Malai Sandwich: CreamydeliciousVeg Malai Sandwich जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





