लाइफ स्टाइल

Veg Burger :सबको लुभाता है इसका स्वाद

Sarita
13 Aug 2025 6:41 AM IST
Veg Burger :सबको लुभाता है इसका स्वाद
x
Veg Burger : आज हम आपको बता रहे हैं वेज बर्गर बनाने की रेसिपी। कुछ लोग इसे खाने के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि वे घर पर भी इसे बनाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे तो यह ज्यादा टेस्टी और हेल्दी साबित होगा। आप तो इसका मजा लें ही, साथ ही मेहमानों के सामने इसे सर्व कर उनकी तारीफ भी लूटें। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इसे आसानी से कुछ मिनट में बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 कटा हुआ प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
4 स्लाइस पनीर
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 चुटकी पिसा हुआ नमक
2 चम्मच रिफाइंड तेल
3 बड़े चम्मच ब्रेडक्रंब
1/2 ग्राम अदरक का पेस्ट
1 चम्मच नींबू का रस
4 आधे बर्गर बन्स
3 बड़े चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच टोमेटो कैचप
1 मुट्ठी कटा हरा धनिया
1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
मेन डिश के लिए:
1/2 कटा हुआ खीरा
2 उबला और मैश आलू
2 कटे हुए प्याज
2 कटी हुई गाजर
1/2 कप छिलके वाली मटर
1/2 कप कॉर्न
विधि (Recipe)
- बर्गर पेटीज बनाने के लिए गाजर, मटर और स्वीट कॉर्न को 1 सीटी आने तक प्रेशर कुक कर लें।
- एक बड़े कटोरे में उबली हुई सब्जियां, कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, गरम मसाला पाउडर, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
- एक बाउल में नींबू का रस और मैश किए हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को छोटे पेटीज का आकार दें।
- अब कड़ाही में धीमी आंच पर तेल गरम करें। तैयार पैटीज को ब्रेडक्रंब में रोल करें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। अब निकालकर एक तरफ रख दें।
- बर्गर बन का आधा भाग लें, उस पर थोड़ा मक्खन फैलाएं। अब इस पर स्लाइस प्याज, खीरा और टमाटर रखें। फिर तैयार वेजिटेबल पेटीज रखें।
- प्याज, टमाटर और पनीर के स्लाइस एड कर दें। इसे बर्गर बन के दूसरे हिस्से से ढक दें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कैचप डालें। तैयार है वेज बर्गर।
Next Story