- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Veg Bread Bhurji :...
लाइफ स्टाइल
Veg Bread Bhurji : सुबह के नाश्ते में ट्राई करें वेज ब्रेड भुर्जी रेसिपी
Sarita
15 Oct 2025 9:03 AM IST

x
Veg Bread Bhurji : सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत होती है. लेकिन जब समय कम हो तो कुछ ऐसा चाहिए जो जल्दी भी बने और स्वादिष्ट भी हो. ऐसे में वेज ब्रेड भुर्जी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये रेसिपी न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है बल्कि इसमें सब्जियों और मसालों का तड़का इसे हेल्दी और एनर्जेटिक बनाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद बेहद पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सुबह के नाश्ते में भरपूर स्वाद और एनर्जी देने वाली वेज ब्रेड भुर्जी|
वेज ब्रेड भुर्जी बनाने के लिए सामग्री:
ब्रेड स्लाइस – 5 से 6
दही – ½ कप
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
प्याज (कटा हुआ) – 1
टमाटर (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी – 1 बड़ा चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
करी पत्ते (बारीक कटे हुए) – थोड़ी सी
मिक्स सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर, मक्का आदि) – ½ कप
वेज भुर्जी बनाने के लिए दही का मिश्रण कैसे तैयार करें?
सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें और उसमें दो चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें ताकि दही थोड़ा पतला हो जाए. फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें. सभी मसालों को अच्छे से मिला लें ताकि एक स्मूद मिश्रण बन जाए.
ब्रेड और सब्जियां कैसे तैयार करें?
ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अन्य सब्जियों को बारीक काट लें ताकि इन्हें पकाने में आसानी हो. दही के मिश्रण में ब्रेड के टुकड़े डालें और धीरे-धीरे मिलाएँ ताकि ब्रेड टूटे नहीं.
ब्रेड भुर्जी कैसे बनाएं?
एक कढ़ाई या पैन में थोड़ा तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई और करी पत्ते डालें. राई चटकने लगे तो उसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और बाकी सब्जियां डालें. इन्हें हल्का भूरा और नरम होने तक भूनें. अब इसमें दही और ब्रेड वाला मिश्रण डालें. इसे हल्के हाथ से मिलाते हुए कुछ मिनट तक पकाएं जब तक ब्रेड के टुकड़े सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं
TagsVeg BreadBhurjiवेजब्रेड भुर्जी Veg BreadVegBread Bhurji जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





