लाइफ स्टाइल

Vat Savitri Vrat Mehndi Design: वट सावित्री व्रत के दौरान काम आने वाली नवीनतम मेहंदी डिजाइन

Sarita
16 May 2025 9:16 AM IST
Vat Savitri Vrat Mehndi Design:   वट सावित्री व्रत के दौरान काम आने वाली नवीनतम मेहंदी डिजाइन
x
Vat Savitri Vrat Mehndi Design: ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन व्रत-उपवास रखकर सच्चे मन से वट वृक्ष की पूजा करती है तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी काफी अहम होती है।
यही वजह है कि महिलाएं हर व्रत-पूजा में हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में यहां हम आपको हाथ और पैरों के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अभी से अपनी पसंद की डिजाइन को सेव करके रख लें और पूजा के एक दिन पहले हाथों पर मेहंदी रचा लें।
पहली डिजाइन
यदि शादी के बाद ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो अपने हाथों में ब्राइडल मेहंदी लगवाकर अपनी शादी की यादों को ताजा करते हुए हाथों में पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी रचाएं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसके साथ शादी का चूड़ा अवश्य कैरी करें।
दूसरी डिजाइन
यदि ब्राइडल मेहंदी की अलग डिजाइन खोज रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। इसके लिए आपको मेहंदी आर्टिस्ट को बस ये बोलना है कि मेहंदी की डिजाइन बारीक और महीन होनी चाहिए। यदि ये डिजाइन मोटी-मोटी लगेगी तो लुक बिगड़ सकता है।
कुछ अलग डिजाइन बनवाना है तो इसका चयन करें। ये डिजाइन आपके काम तब आएगी, जब आपके पास मेहंदी लगवाने का ज्यादा समय नहीं बचेगा। ऐसे में आसान विधि से ऐसी डिजाइन अपने हाथों पर रचा लें।
Next Story