लाइफ स्टाइल

Vada Pav Recipe: घर पर ही लें मुंबई स्पेशल वड़ा पाव का मजा, बेहद आसान

Sarita
17 Feb 2025 10:51 AM IST
Vada Pav Recipe: घर पर ही लें मुंबई स्पेशल वड़ा पाव का मजा, बेहद आसान
x
Vada Pav Recipe: यह मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। अब यह मुंबई महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो गया है। देश के कोने-कोने से लोग इसे ढूंढ-ढूंढकर खाते हैं। आप भी इस फेवरेट स्नैक को घर में आसानी से बना सकते हैं।
वड़ा पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
उबले आलू
- पाव
- बेसन
- हरी मिर्च
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हल्दी पाउडर
- राई
- करी पत्ता
- बेकिंग सोडा
- हरी चटनी स्वादानुसार
- सूखी लाल चटनी स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
वड़ा पाव बनाने की विधि -
सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें और उसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं।
- अब आलू को मैश कर इसमें डालें और साथ ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक भी डालें। फिर इसे अच्छे पका लें।
- अब एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें और धीमी आंच कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें।
- अब आलू के मिश्रण की बॉल्स बना लें और बेसन के घोल में डिप कर उन्हें तलें और गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े को तलकर रख लें।
- अब पाव को बीच में से काटकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव के दूसरे हिस्से से कवर कर दें। अब आपका वड़ा पाव तैयार है। तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
Next Story