लाइफ स्टाइल

एनर्जी बढ़ाने के लिए करें, इन चीजों का इस्तेमाल

Tara Tandi
31 May 2022 4:47 AM GMT
एनर्जी बढ़ाने के लिए करें, इन चीजों का इस्तेमाल
x
आइए जानते हैं किन-किन चीजों का खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने खान-पान का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से कमजोरी की शिकायत हो जाती है और कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने खान-पान का खास ध्यान रखना, समय पर भोजन करना और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक आहार में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) भी बनी रहती है। क्योंकि शरीर को फुर्तीला रखने के लिए एनर्जी का होना जरूरी है और एनर्जी की प्रप्ति खाद्य पदार्थ के माध्यम से होती है। तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों का खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

एनर्जी बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन
केला
केला (Banana) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही केला एनर्जी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक या दो केले का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस (Brown rice) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ब्राउन राइस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही ब्राउन राइस में ऊर्जा की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।
शकरकंद
जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है। उन्हें शकरकंद (Sweet potato) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शकरकंद एनर्जी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी दूर होती है।
अंडा
अंडा (Egg) को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट (dark chocolate) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए डार्क चॉकलेट को एनर्जी का अच्छा स्रोत माना जाता है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है।
दही
गर्मी के मौसम में दही (Curd) खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। साथ ही दही में ऊर्जा भी पाई जाती है। इसलिए अगर आप दिनभर में एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।
ओटमील
ओटमील (Oatmeal) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी-6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में ओटमील का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियां में भी लाभदायक साबित होता है।
पानी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, जो इससे कमजोरी महूसस होती है। क्योंकि पानी शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखता है।


Next Story