लाइफ स्टाइल

रात को करे इन 4 हर्बल क्रीम का इस्तेमाल त्वचा को रखे ग्लोइंग ,आइए बतातें है बनाने का तरीका

suraj
28 May 2023 9:19 AM GMT
रात को करे इन 4 हर्बल क्रीम का इस्तेमाल त्वचा को रखे ग्लोइंग  ,आइए बतातें है बनाने का तरीका
x

लाइफस्टाइल: लगातार बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। सेहत के साथ ही बदलते माहौल का हमारी त्वचा और बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। वातावरण में बदलाव की वजह से आजकल कई लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। लड़का हो या लड़की पिंपल, एक्ने, झाइयां और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं अक्सर लोगों के लिए परेशान का सबब रहती हैं।

ऐसे में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई सारे महंगे और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स की वजह से साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं घर पर ही हर्बल क्रीम बनाने का आसान तरीका।

सेब- ऑलिव ऑयल नाइट क्रीम

सेब और ऑलिव ऑयल का नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों में ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे मिक्सी में पीस लें और धीमी आंच पर गर्म करें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें गुलाब जल मिलाकर इसे फ्रिज में रख दें। लगातार पांच से 6 दिन इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बन जाएगी।

बादाम-चंदन नाइट क्रीम

बादाम का नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले 9 से 10 बादाम को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा कप दही, एक चम्मच चंदन पाउडर, हल्दी, केसर के कुछ रेशे, दो से तीन नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। बस तैयार है बादाम और चंदन का नेचुरल नाइट क्रीम।

ऑरेंज पील नाइट क्रीम

संतरे के छिलके त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इनकी मदद से भी नेचुरल नाइट क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए छिलकों को सुखाकर पीस लें और फिर इसमें ग्लिसरीन और नारियल तेल मिक्स करें। फेस वॉश करने के बाद इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं। कुछ दिन तक इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार और कसाव आ जाएगा।

बादाम एंड कोकोनट नाइट क्रीम

इस नाइट क्रीम को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको दो चम्मच गुलाबजल, एक चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होगी। एक पैन में नारियल और बादाम के तेल को गर्म होने दें। इसके बाद इस तेल को ठंडा होने दें और इसमें गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें। बस तैयार है हर्बल नाइट क्रीम। इसे डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं। रोजाना चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।

Next Story