लाइफ स्टाइल

आइब्रो बढ़ाने के लिए ऐसे यूज करें पेट्रोलियम जेली

Apurva Srivastav
11 May 2024 8:03 AM GMT
आइब्रो बढ़ाने के लिए ऐसे यूज करें पेट्रोलियम जेली
x
लाइफस्टाइल : चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का अहम् योगदान होता है। शायद यही कारण है कि जब भी हम मेकअप करती हैं तो आंखों पर खास ध्यान देती हैं। आई मेकअप के दौरान आईब्रो का भी ख्याल रखा जाता है। अगर वे पतली होती हैं तो उन्हें घना दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी अपनी आईब्रो को घना बना सकती हैं। इसके लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है।
पेट्रोलियम जेली आपकी आईब्रो को कंडीशन करती है और उन्हें मुलायम बनाती है। जिससे कहीं ना कहीं आईब्रो की बहुत तेजी से ग्रोथ होती है। पेट्रोलियम जेली का उपयोग करने के पीछे तर्क वही है जिसके कारण हम बालों के रोम कोnनरम करने के लिए नारियल या अन्य बालों के तेल का उपयोग करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आईब्रो को नेचुरली घना बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
आईब्रो पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने के फायदे
आईब्रो पर पेट्रोलियम जेली लगाने के तरीकों के बारे में जानने से पहले हम इसके फायदों के बारे में बात करेंगे। पेट्रोलियम जेली को आईब्रो पर लगाने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं-
पेट्रोलियम जेली एक हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट है और इसलिए इसके इस्तेमाल से आईब्रो अधिक मुलायम और घनी हो सकती हैं।
पेट्रोलियम जेली लगाने से आईब्रो को मेकअप से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
पेट्रोलियम जेली आईब्रो को नेचुरली थिक बनाने में मददगार है। इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आईब्रो की ग्रोथ बढ़ने लगती है।
पेट्रोलियम जेली आईब्रो के बालों को झड़ने से भी रोकती है और उनकी कंडीशनिंग करती है। यह भी एक मुख्य कारण है कि पेट्रोलियम जेली लगाने से आईब्रो घनी हो जाती हैं।
पेट्रोलियम जेली और विटामिन ई को करें इस्तेमाल
अपनी आईब्रो को थिक बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली के साथ विटामिन ई को मिक्स करके अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कैप्सूल विटामिन ई को तोड़ लें। उसमें आधा चम्मच पेट्रोलियम जेली डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप स्पूली की मदद से इसे अपनी आईब्रो पर लगा सकती हैं। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह आप चेहरा धो लें।
पेट्रोलियम जेली और कैस्टर ऑयल को करें इस्तेमाल
आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम जेली को कैस्टर ऑयल के साथ मिक्स करके अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आप एक छोटी सी कटोरी में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे लें और उसमें थोड़ी मात्रा में पेट्रोलियम जेली मिलाएं। अब एक स्पूली या साफ मस्कारा ब्रश का इस्तेमाल करके इस मिश्रण को अपनी आईब्रो पर अप्लाई करें। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से आपको कुछ ही दिनों में अपनी आईब्रो हेयर में फर्क नजर आने लगेगा।
मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल
आईब्रो की ग्रोथ रुकने की एक वजह गंदगी और मेकअप प्रोडक्ट बिल्डअप भी हो सकती है। ऐसे में पेट्रोलियम जेली को बतौर मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करना भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन पैड पर थोड़ी सी मात्रा पेट्रोलियम जेली लें और फिर उसकी मदद से अपनी आईब्रो से मेकअप या गंदगी को पोंछ लें।
Next Story