लाइफ स्टाइल

हैल्दी स्नैक्स के तौर पर करें नाचोज का सेवन

Kiran
23 Jun 2023 1:23 AM GMT
हैल्दी स्नैक्स के तौर पर करें नाचोज का सेवन
x
आवश्यक सामग्री
- 1 कप गेंहू का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1/2 छोटी टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटी टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल
बनाने की विधि
- नाचोज बनाने के लिए एक बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल , हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- अब आटे को 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय बाद आटे को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें।
- अब आटे की बड़ी लोई बना लें।
- अब लोई को चौकोर आकार में बेल लें।
- किसी चाकू की मदद से लोई को चौकोर आकार में काट लें फिर इसे तिकोने शेप में काट लें।
- अब काटें की मदद से बीच-बीच में निशान कर दें।
- इसी तरह से सारी लोई बेल कर काट लें।
- अब मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल के गर्म होते ही नाचोज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- इसी तरह सारे नाचोज तलकर प्लेट में निकाल लें।
- तैयार है क्रिस्पी स्वादिष्ट नाचोज।
- इन्हें टोमेटो सालसा, चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story