लाइफ स्टाइल

Urad Dal Snacks Recipes: उड़द दाल से बनाएं ऐसे स्वादिष्ट स्नैक्स, कम तेल में तैयार हो जाएगा चटपटा नाश्ता

Sarita
25 Jun 2025 11:50 AM IST
Urad Dal Snacks Recipes: उड़द दाल से बनाएं ऐसे स्वादिष्ट स्नैक्स, कम तेल में तैयार हो जाएगा चटपटा नाश्ता
x
Urad Dal Snacks Recipes: आज हम आपको उड़द दाल से कम तले हुए स्नैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, यहां हम आपको उड़द दाल से कम तेल में टिक्की बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप खुद के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों को भी खिला सकेंगे।
उड़द दाल की टिक्की बनाने का सामान:
उड़द दाल – 1 कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
जीरा – ½ चम्मच
चाट मसाला – ½ चम्मच
तेल – 2-3 टेबल स्पून
उड़द दाल से टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल को कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रखना है। जब दाल भिगकर फूल जाए तो भीगी हुई उड़द दाल को बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ दरदरा पीस लें। इसे वैसा ही पिसना है, जितना महीन वड़ा बनाने के लिए पीसते हैं।
जब डाल पिस जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, नमक,लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चाट मसाला डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इसे थोड़ा-थोडा लेकर टिक्की तैयार करें।
जब टिक्की बन जाए तो अब बारी आती है इसे सेकने की तो इसे सेकने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में थोड़ा सा तेल लेकर उसमें एक-एक करके टिक्कियों को डालें। अब इन टिक्कियों को कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें।
परोसते समय टिक्की के ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डाल दें तो स्वाद और बढ़ जाएगा। अब ये तैयार है और इसे आप हरी धनिया-पुदीने और इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Next Story