लाइफ स्टाइल

Urad Dal Pitha: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल पीठा

Sarita
23 Feb 2026 7:34 AM IST
Urad Dal Pitha: डिनर में  बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल पीठा
x
Urad Dal Pitha: डिनर में आप भी कुछ अलग डिश ट्राई करना चाहते हैं तो पीठा बना सकते हैं. आप उड़द दाल पीठा बना सकते हैं. अगर आप कम तेल का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं तो उड़द दाल पीठा एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं उड़द दाल पीठा बनाने का तरीका|
उड़द दाल पीठा बनाने के लिए सामग्री:
उड़द दाल- 1 कप
चावल का आटा- 2 कप
पानी- 1 कप
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
जीरा- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
हरी मिर्च -1
लहसुन की कलियां- 3-4
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
हींग- आधा छोटा चम्मच
उड़द दाल पीठा को कैसे तैयार करें?
उड़द दाल पीठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आप उड़द दाल को अच्छे से साफ कर लें. इसे आप 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें.
पानी हटाकर दाल को मिक्सी जार में डाल दें. इसे आप दरदरा पीस लें.
अब मिक्सी जार में अदरक, जीरा, काली मिर्च, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च को डालकर पीस लें.
अब आप दाल में हींग, तैयार किया हुआ मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब आप कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें. इसमें चावल का आटा और नमक डालकर मिक्स कर लें. थोड़ा तेल डालकर इसे आप गूंथ लें. थोड़ा तेल या घी डालकर चिकना कर लें.
अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर गूंथे हुए मिश्रण से छोटा हिस्सा लें. इसे आप हाथ से चिपटा कर लें. बीच में आप एक चम्मच दाल का मिश्रण डाल दें. इसे आप मोड़ लें. इसी तरह से सारे पीठा को तैयार कर लें. स्टीमर में डालें और इसे आधे घंटे तक पका लें. इसे चेक कर लें. अगर ये पक गया है तो स्टीमर से बाहर निकाल लें. इस तरह से आप उड़द दाल पीठा बना सकते हैं|
Next Story